फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Voting begins for Youth Congress elections in MP, PCC chief says- workers have freedom to choose their

Bhopal: एमपी में यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PCC चीफ बोले- कार्यकर्ताओं को अपना नेता चुनने की आजादी

Fri, 20 Jun 2025 06:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Jun 2025 06:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए शुक्रवार से वोटिंग और सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना नेता चुनने की आजादी केवल कांग्रेस में ही संभव है।
 

विज्ञापन
Bhopal: Voting begins for Youth Congress elections in MP, PCC chief says- workers have freedom to choose their
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए शुक्रवार से वोटिंग और सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि एमपी में संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है। 20 जून से 19 जुलाई तक होगा। जिसमें 18 से 35 साल के लोग भाग लेंगे। पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना नेता चुनने की आजादी केवल कांग्रेस में ही संभव है।
विज्ञापन



शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 20 जून यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप के शुरुआत का दिन है। मध्य प्रदेश में संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष, कमेटी अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और कमेटी, ब्लॉक के लिए है। पूरी निष्पक्ष और हैप्पीनेस वातावरण से काम हो रहा है।
विज्ञापन


20 लोग प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार
पीसीसी चीफ ने कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस में है जिसमें आपको अपने नेता चुनने का अवसर मिलता है। 20 लोग प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे जनरल सेक्रेटरी के लिए है। 4500 से ज्यादा लोगों ने अलग-अलग स्टेजों में चुनाव लड़ा है। पूरा श्रेय राहुल गांधी को जाता है। मितेंद्र यादव ने कम वक्त में निष्पक्ष काम किया है। नए लोगों को नया काम के लिए काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-5वीं और 8वीं पुन: परीक्षाओं के परिणाम जारी, 5वीं में 79.63%, 8वीं में 74.98% विद्यार्थी पास



 अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई 
संगठन सृजन में हाथापाई के वीडियो पर जीतू पटवारी ने कहा कि अनुशासनहीनता जहां होगी वहां पर अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई की है। अनुशासनहीनता जनता में कहीं भी पार्टी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन में 6 लाख के आसपास लोगों ने अभी तक भाग लिया है, 6 लाख लोग ऑब्जर्वर से मिले।

यह भी पढ़ें-हत्या के दोषी पति को कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास, पत्नी के पैर बांधकर लगा दी थी आग

विधायक के इशारे पर हुआ खून खराब
वंदे भारत में मारपीट की घटना पर भी पीसीसी चीफ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायक के इसारे पर खून खराब हुआ। भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र चेहरे को बताता है। भाजपा के विचार देश में अलग अलग जगह पर निकल रहे है। योग करने पर कहा कि सरकार सकारात्मक काम कर रही है, सभी को योग करना चाहिए। लोगों को लेकर सरकार के इस काम का स्वागत करता हूं। मध्य प्रदेश की जनता से भी अपील करता हूं कि सभी एक्सरसाइज करें, योग करने से स्वस्थ और निरोग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed