फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Video of burning of national flag in Bhopal goes viral, Congress protests, demands action from CM

Bhopal: भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया विरोध, सीएम से कार्रवाई की मांग

Sat, 05 Jul 2025 08:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 05 Jul 2025 08:49 PM IST
सार

भोपाल के वार्ड नंबर 50 ऑफिस के पास राष्ट्रीय ध्वज जलाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संबंधित पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Bhopal: Video of burning of national flag in Bhopal goes viral, Congress protests, demands action from CM
विरोध करने वाला युवक - फोटो : SOCIAL media

विस्तार

राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 50 के 12 नंबर बस स्टॉप में निगम वार्ड ऑफिस के पास राष्ट्रीय ध्वज जलाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संबंधित पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। और इस पूरे मामले में शाहपुरा थाने में एफआरआई की मांग की गई है।
विज्ञापन



राष्ट्रध्वज जलाना राष्ट्र द्रोह की श्रेणी
राष्ट्रध्वज को जलाने के मामले में कांग्रेस ने वार्ड ऑफिस पहुंचकर विरोध किया। उन्होंने निगम ऑफिस में पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस से भी शिकायत की। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष निक्की चौबे ने बताया कि वार्ड-50 के निगम ऑफिस के बाहर झंडे जलाए जा रहे थे। इस पर एक युवक ने ऐसा करने से रोका। इस मामले में शाहपुरा थाने में आवेदन दिया है। राष्ट्रध्वज जलाना राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-हमीदिया अस्पताल में अतिक्रमण का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, हरा रंग पोत कर लगा दिया था धार्मिक झंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होने बताया कि वार्ड कार्यालय के बाहर निगमकर्मी ही प्लास्टिक के करीब 50 ध्वज जला रहे थे। जिन्हें पकड़ लिया। पिछले चार दिन से वे ऐसा कर रहे हैं। थाने में भी शिकायत की है। ताकि, दोषियों पर कार्रवाई हो सके। हालांकि अफसरों ने निगमकर्मी के होने की बात से इनकार किया है। इस मामले में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने भी आपत्ति जताई है। इस मामले में उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है।

यह भी पढ़ें-हमारी सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध, CM बोले- कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाती है

जलते ध्वज को आग से निकालते दिखा युवक
इस मामले में दो वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें कुछ लोग आग में ध्वज जलाते हुए नजर आ रहे थे। जिसे एक युवक ने रोक लिया। वहीं, आग की लपटों से ध्वज निकाले। इसके बाद ही वे निगम ऑफिस और थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed