{"_id":"6894cda13809f70514098898","slug":"bhopal-two-pumps-sealed-in-bhopal-for-filling-petrol-without-helmet-action-taken-on-the-basis-of-cctv-camera-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में बिना हेलमेट पेट्रोल भरने पर दो पंप सील, सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग आधार पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में बिना हेलमेट पेट्रोल भरने पर दो पंप सील, सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग आधार पर हुई कार्रवाई
Thu, 07 Aug 2025 09:32 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 07 Aug 2025 09:32 PM IST
सार
भोपाल में गुरुवार को खाद्य विभाग ने 2 पेट्रोल पंप सील कर दिए। इन पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग टीम ने देखी थी। एक पंप पर ही 5 घंटे में 60 से ज्यादा बाइक में पेट्रोल भरते हुए कर्मचारी दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप में कार्रवाई करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में बगैर हेलमेट पेट्रोल देने पर कलेक्टर द्वारा रोक लगाने के बाद भी पंप संचाल बिन हेलमेट पैट्रोल देना बंद नहीं कर रहे हैं। इस लेकर गुरुवार को खाद्य विभाग ने 2 पेट्रोल पंप सील कर दिए। दोनों पंप होशंगाबाद रोड के है। इन दोनों ही पेट्रोल पंप संचालकों को कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन का दोषी पाया गया। इस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई। इन पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग टीम ने देखी थी। एक पंप पर ही 5 घंटे में 60 से ज्यादा बाइक में पेट्रोल भरते हुए कर्मचारी दिखाई दिए थे।
जांच की तो गड़बड़ सामने आई
दरअसल गुरुवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन टीम के साथ पेट्रोल पंपों की जांच करने निकले थे। इस दौरान दो पंप की जांच की तो गड़बड़ सामने आई। टीम में सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव, हुमा हुजूर एवं सुनील वर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सफदर खान, पुष्पराज पाटिल, वसुंधरा पेंड्रो, तृणाल जांभोलकर एवं प्रवीण दुबे शामिल थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-एमपी के भूजल स्तर में आई गिरावट, 60% पानी खत्म, पूर्व सीएम बोले-आने वाली पीढ़ियों पर गंभीर जल संकट
दो पंंपो पर हुई कार्रवाई
1- होशंगाबाद रोड स्थित मेसर्स महादेव फ्यूल्स नायरा की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इस दौरान गुरुवार सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक करीब 60 लोगों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जाना सामने आया। इस पर पेट्रोल पंप के पेट्रोल विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए उसे सील कर दिया गया।
2- मेसर्स एसएस एनर्जी आईओसीएल नर्मदापुरम रोड भोपाल की जांच के दौरान स्टॉक बोर्ड एवं स्टॉक पंजी सही नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में 12 लोगों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देना सामने आया।
यह हुई कार्रवाई
यह भी पढ़ें-एमपी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम, CM बोले-10 को रेल कोच निर्माण इकाई का होगा शुभारंभ