{"_id":"68949cc116e28cd22b041eb1","slug":"mp-mp-s-step-towards-swadeshi-and-self-reliance-cm-said-rail-coach-manufacturing-unit-will-be-inaugurated-o-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: एमपी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम, CM बोले-10 को रेल कोच निर्माण इकाई का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: एमपी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम, CM बोले-10 को रेल कोच निर्माण इकाई का होगा शुभारंभ
Thu, 07 Aug 2025 06:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 07 Aug 2025 06:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में अब स्वदेशी निर्माण, रोजगार और स्वच्छता की नई लहर देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में कई बड़े विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' के सपनों को मजबूत करेंगे। रेलवे कोच फैक्ट्री से लेकर पीएम मित्र पार्क तक की योजनाएं न केवल रोजगार बढ़ाएंगी, बल्कि राज्य को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में अब स्वदेशी निर्माण, रोजगार और स्वच्छता की नई लहर देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में कई बड़े विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' के सपनों को मजबूत करेंगे। रेलवे कोच फैक्ट्री से लेकर पीएम मित्र पार्क तक की योजनाएं न केवल रोजगार बढ़ाएंगी, बल्कि राज्य को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वदेशी निर्माण, युवाओं को रोजगार, मेट्रो व रेल परियोजनाओं, हर घर तिरंगा अभियान और धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा शगुन, आज नरसिंहगढ़ से होगा 1859 करोड़ का अंतरण
विज्ञापन
रायसेन में 1800 करोड़ में बनेगी रेज कोच निर्माण इकाई
डॉ. यादव ने बताया कि 10 अगस्त को रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग’ का भूमिपूजन किया जाएगा। इस परियोजना से वंदे भारत, अमृत भारत और मेट्रो कोचों का निर्माण किया जाएगा। 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस इकाई से लगभग 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सुविधा राज्य को रेलवे निर्माण के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करेगी। प्रदेश में पहली बार रेल कोच, मेट्रो कोच आदि का निर्माण कर देश में आपूर्ति के साथ विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए उमरिया गांव में 60 हेक्टेयर भूमि का आवंटन हो चुका है। इससे क्षेत्र में सहायक उद्योगों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
ये भी पढ़ें- MP: प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क का CM ने वर्चुअल उद्घाटन किया, इंदौर में 220 करोड़ में बना 'इमेजिका एक्वा'
धार में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री
वहीं, राज्य में 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह पार्क वस्त्रोद्योग को समर्पित है और लगभग 2000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इससे जनजातीय अंचल के एक लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। धार का पीएम मित्र पार्क एक ओर जहां स्वदेशी के भाव को मजबूती देगा, वहीं धार, झाबुआ, रतलाम और निमांड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों को कॉटन का उचित दाम मिलेगा। यहां से विदेशों में भी वस्त्र निर्यात किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ का अभूतपूर्व निवेश प्राप्त हुआ। प्रदेश में औद्योगिकरण का वातावरण बना है और देश-विदेश से निवेशक उद्योग लगाने के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल और इंदौर को भविष्य की मेट्रोपोलिटन सिटीज़ के रूप में विकसित किया जा रहा है। भोपाल की रेल इकाई और धार का पीएम मित्र पार्क, दोनों ही इंदौर महानगर क्षेत्र को लाभ पहुंचाएंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न, सीएम डॉ. यादव ने कहा-'जनकल्याण और निवेश को मिले नई दिशा'
15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान
डॉ. यादव ने बताया कि लगातार चौथे वर्ष इस बार भी 2 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा अभियान का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र भक्ति और स्वदेशी अपनाने की भावना से जोड़ना है। साथ ही आम जनमानस में भी राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान का भाव विकसित हो। राज्य सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान-2025 में स्वच्छता और स्वदेशी अभियान को भी शामिल किया है। अभियान के दौरान नागरिक अपने घर, कार्यालय और वाहनों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी भावना से जुड़ेंगे। 13 से 15 अगस्त के बीच लोग harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर सकेंगे। अभियान में इस बार स्वच्छता और रक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना भी जोड़ी गई है। अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों के जवानों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से उन्हें राखियां भेजी जाएंगी। स्कूलों में तिरंगे से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तिरंगा संगीत और प्रदर्शनियों का आयोजन भी होगा। इस अभियान में सभी वर्गों को शामिल करते हुए 1 करोड़ तिरंगे की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी और बलराम जयंती
14 को बलराम जयंती और 16 को जन्माष्टमी पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम
राज्य सरकार इस बार स्वतंत्रता दिवस को विशेष रूप से मनाएगी। राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सभी जिलों में लाइव प्रसारित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण करेंगे और विकास गतिविधियों की जानकारी देंगे। 14 अगस्त को बलराम जयंती पर मंडला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें किसानों को योजनाओं के लाभ वितरित किए जाएंगे। 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर उज्जैन, जानापाव, अमझेरा और नारायणा जैसे श्रीकृष्ण लीलास्थलों को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है, ताकि इन स्थानों को गोकुल-वृंदावन जैसा महत्व मिल सके।