फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Trouble for railway passengers will increase, 20 trains including Narmada Express passing through Bhop

Bhopal: रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, भोपाल मंडल से गुजरने वाली नर्मदा एक्सप्रेस समेत 20 गाड़ियां निरस्त

Mon, 18 Nov 2024 07:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 18 Nov 2024 07:39 PM IST
सार

रेल यात्रियों की एक बार फिर से परेशानी बढ़ने जा रही है। नॉन इंटरलॉक कार्य चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली नर्मदा एक्सप्रेस समेत 20 गाड़ियां कुछ समय के लिए निरस्त रहेंगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Trouble for railway passengers will increase, 20 trains including Narmada Express passing through Bhop
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी पढ़ने जा रही है दरअसल भोपाल मंडल से गुजरने वाली 20 गाड़ियों को निरस्त किया गया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के नौरोजाबाद स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसी वजह से भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों को कुछ समय के लिए निरस्त की गई हैं। यदि आप भी ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो पहले कैंसिल ट्रेंनों की लिस्ट देख लें। 
विज्ञापन


ये गाडि़या रहेंगी निरस्त

1) दिनांक 23 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2) दिनांक 21 से 30 नवम्बर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3) दिनांक 23 से 30 नवम्बर 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 24 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5) दिनांक 22 से 30 नवम्बर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6) दिनांक 23 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2024 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7) दिनांक 25, 27 एवं 29 नवम्बर 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8) दिनांक 26, 28 एवं 30 नवम्बर 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9) दिनांक 23 से 30 नवम्बर 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10) दिनांक 24 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11) दिनांक 23 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12) दिनांक 22 से 30 नवम्बर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13) दिनांक 25 एवं  28 नवम्बर 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14) दिनांक 26 एवं 29 नवम्बर 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15) दिनांक 26 एवं 29 नवम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-नज़मुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
16) दिनांक 27 एवं 30 नवम्बर 2024 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17) दिनांक 24 एवं 26 नवम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
18) दिनांक 25 एवं 27 नवम्बर 2024 को कानपूर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19) दिनांक 24 नवम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
20) दिनांक 25 नवम्बर 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


 इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित 
1) गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दिनांक 23 से 29 नवम्बर 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होते हुए गंतव्य को जाएगी। 
विज्ञापन

2) गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 23 से 29 नवम्बर 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed