फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Tomorrow is the last day of nomination for Madhya Pradesh Youth Congress elections, for the first time

Bhopal: मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन, पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए सीट आरक्षित

Mon, 12 May 2025 03:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 12 May 2025 03:58 PM IST
सार

MP यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है,कल आखिरी दिन है। हालांकि एक बार और डेट बढ़ सकती है। पहली बार यूथ कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव पद पर ट्रांसजेंडर के लिए सीट आरक्षित की है।

विज्ञापन
Bhopal: Tomorrow is the last day of nomination for Madhya Pradesh Youth Congress elections, for the first time
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है,कल यानी मंगलवार को आखिरी दिन है। खास बात यह है कि पहली बार यूथ कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव पद पर ट्रांसजेंडर के लिए सीट आरक्षित की है। लेकिन कांग्रेस सूत्रों की माने तो अभी तक इस पद के लिए एक भी नामांकन नहीं आए हैं। 
विज्ञापन



फिर बढ़ सकती है डेट, कई जिलों से नहीं मिले नामांकन
जानकारी के लिए बतादें कि पोर्टल में दिक्कत के चलते चुनाव री-शेड्यूल कर दिया गया था। पहले 27 अप्रैल तक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने थे। फिर इसे बढ़ा कर 13 मई किया गया था। हालांकि जानकारी के मुताबिक कई जिलों से नामांकन नहीं मिले है। इस वजह से डेट दोबारा बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


 

इंटरव्यू के आधार पर जारी की परफॉर्म लिस्ट
यूथ कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता का पूर्व में पदाधिकारी होना जरूरी है। कई ऐसे कार्यकर्ता थे जो चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन क्राइटेरिया से बाहर थे। ऐसे में उनका इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद परफॉर्मर लिस्ट जारी की गई। इसमें 43 कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में स्कूल बस ने वाहनों को मारी टक्कर, एक छात्रा समेत दो की मौत
 हाई परफार्मर घोषित किए गए 43 युवा
अब्दुल करीब कुरैशी, अभिषेक परमार, आकाश भाटिया, अक्षय दुबे, अनूप सिंह चंदेल, आशीष चौबे, अतीक मंसूरी, अतुल मिश्रा, भारत सिंह अहिरवार, दौलत पटेल, देवेन्द्र सिंह दादू, डॉ मोनिका मांडरे, गीता कड़वे, जावेद पटेल, जयंत सिंह सिकरवार, कुणाल सोलंकी, लोकेन्द्र शर्मा, मंजुल त्रिपाठी, मितेन्द्र दर्शन सिंह, नीरज पटेल, नितिन डेहरिया, प्रमोद सिंह(खरे), प्रियंका केशरवानी, प्रियेश चौकडे़, राहुल मंडलोई, राजीव सिंह, राजवीर कुडिया, रेनुका गांधी, सचिन द्विवेदी, सचिन त्यागी, सौरभ गौतम, शाम्भवी शुक्ला, शावेज खान, शिवराज सिंह यादव, शुभांगना राजे जामनिया, सोनम सिंह, सुषमा कोल, स्वीटी पाटिल, विनय पांडेय, विश्वजीत चौहान, यश अरुण ठक्कर, यश घनघोरिया, योगिता सिंह परिहार।

यह भी पढ़ें-दिग्विजय कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल में दिखाएंगे फिल्म फुले,जीतू पटवारी,उमंग सिंघार होंगे शामिल


सदस्यता क्राइटेरिया
1- 18 से 35 के बीच उम्र हो।
2- भारत का नागरिक हो।
3- किसी दूसरे राजनीतिक दल से न जुड़ा हो। यदि किसी दूसरे दल का सदस्य है तो उसकी सदस्यता छोड़ना होगी।
4- जन्म तिथि 27 अप्रैल 1990 से 26 अप्रैल 2007 के बीच हो।


सक्रिय सदस्य के लिए क्राइटेरिया
1- दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में जरूरी डाटा, लाइव फोटो, वोटर आईडी कार्ड देना होगा।
2- अपना सर्टिफाइड मोबाइल नंबर देना होगा। एक बार जनरेट हुआ ओटीपी केवल 48 घंटे तक वैलिड रहेगा।
3- सदस्यता शुल्क देना होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed