फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Bison Attacks Army Soldier During Football Match in Pachmarhi; Uttarakhand Jawan Dies

MP: पचमढ़ी में फुटबाल खेल रहे आर्मी जवान पर बायसन का हमला,अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, उत्तराखंड के थे निवासी

Fri, 30 Oct 2026 08:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 08:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में फुटबॉल खेल रहे सेना के जवानों पर बायसन ने हमला कर दिया। इस घटना में उत्तराखंड के 26 वर्षीय सैनिक आकाश चौहान की मौत हो गई। उनके पेट में सींग लगने से गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन
MP: Bison Attacks Army Soldier During Football Match in Pachmarhi; Uttarakhand Jawan Dies
आकाश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचमढ़ी में सेना के प्रशिक्षण केंद्र के खेल मैदान पर गुरुवार शाम फुटबॉल खेल रहे जवानों के बीच अचानक जंगली बायसन पहुंच गया। इससे पहले कि सैनिक कुछ समझ पाते, बायसन ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उत्तराखंड के 26 वर्षीय सैनिक आकाश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्प्ताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के अंतर्गत पचमढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन कोर (AEC) ट्रेनिंग कॉलेज एवं सेंटर के परेड ग्राउंड में 29 अक्टूबर 2026 की शाम की घटना है। जंगली गौर (इंडियन बायसन) के हमले में सेना के 26 वर्षीय जवान आकाश चौधरी की मौत हो गई। वे उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला स्थित दूधली गांव के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय जवान परेड ग्राउंड में फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान दो जवान कुछ देर के लिए मैदान के किनारे बनी सीढ़ियों पर बैठ गए। तभी अचानक मैदान के किनारे से एक जंगली गौर दौड़ता हुआ आया और सीढ़ियों पर बैठे जवान आकाश चौधरी पर सींग से हमला कर दिया। साथी जवान घायल आकाश को तुरंत छावनी परिसर में स्थित मिलिट्री अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पूरी घटना की विस्तृत जांच की जा रही हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी शादी सहायता योजना घोटाला: पूर्व मंत्री के साढ़ू की 5.37 करोड़ की संपत्ति अटैच, ईडी की कार्रवाई


पचमढ़ी में लगातार आबादी की ओर आ रहे बायसन
पचमढ़ी में पिछले कुछ दिनों से बायसन के झुंड के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक दिन पहले ही शहीद द्वार के पास छोटी पुलिया पर बायसन का झुंड आकर बैठ गया था। इसके कारण कई घंटे तक रास्ते पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बायसन के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस पहुंचाने की मांग की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल के कई हिस्सों में जालियां लगाई गई हैं, इसके बावजूद जंगली जानवर रास्ता भटककर शहर और रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। कई बार वे वापस जंगल की ओर नहीं लौट पाते। सेना का परिसर भी जंगल से लगा हुआ है। यहां पहले भी बायसन के झुंड के आने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस तरह के हमले में किसी जवान की मौत की घटना पहली बार सामने आई है।

ये भी पढ़ें- 71वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश का उत्सव: भोपाल में तीन दिन मचेगी धूम, मोनाली ठाकुर और मामे खान बांधेंगे समां

वन विभाग को सेना ने दी घटना की जानकारी
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के मुताबिक, सेना की ओर से मिली जानकारी में 26 वर्षीय सैनिक आकाश चौहान की बायसन के हमले में मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जवान आर्मी एजुकेशन सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे थे।  आकाश उत्तराखंड के रहने वाले थे और 17वीं कुमाऊं रेजिमेंट से थे। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से हासिल किए दो सरकारी टेंडर, ठेकेदार पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया केस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
सैनिक आकाश चौहान की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जवान के निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed