{"_id":"6a9982c68dd6c133870f9d2e","slug":"bhopal-thousands-of-sisters-flocked-to-tie-rakhis-to-rameshwar-sharma-he-said-this-affection-from-my-siste-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: रामेश्वर शर्मा को राखी बांधने उमड़ीं हजारों बहनें, बोले- बहनों का यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: रामेश्वर शर्मा को राखी बांधने उमड़ीं हजारों बहनें, बोले- बहनों का यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत
Thu, 03 Sep 2026 07:53 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:53 PM IST
सार
हुजूर विधानसभा में रक्षाबंधन का उत्सव इस बार भी खास रहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की हजारों बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल की हुजूर विधानसभा में रक्षाबंधन का पर्व इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। नर्मदापुरम रोड स्थित पंडित आमेर मैजिस्टिक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में हजारों बहनें पहुंचीं। बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। यह हुजूर विधानसभा में इस साल आयोजित चौथा रक्षाबंधन उत्सव था। इससे पहले मुखर्जी नगर-कोलार, गांधीनगर और भैंसाखेड़ी में भी ऐसे आयोजन हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों में क्षेत्र की बड़ी संख्या में बहनें शामिल हुईं और विधायक को राखी बांधी।
ये भी पढ़ें- 350 ग्राम सोना, फार्म हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स... EOW छापे में PWD इंजीनियर की 11 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
बहनों का स्नेह सिर्फ रिश्ता नहीं, बड़ी जिम्मेदारी भी
रक्षाबंधन कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने बहनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बहनों का राखी बांधने पहुंचना उनके लिए भावुक और यादगार पल है। शर्मा ने कहा कि बहनों का स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यह अपनापन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी जिम्मेदारी को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि बहनों का आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र के लिए लगातार काम करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: पहले थप्पड़ कांड से चर्चा, अब EOW की छापेमारी... 11 साल बाद फिर सुर्खियों में PWD इंजी KK सिंगारे
महिला सशक्तिकरण को लेकर हो रहा काम
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर देश में लगातार काम हुआ है। महिलाएं अब योजनाओं की लाभार्थी भर नहीं हैं, बल्कि देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचे और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलें, इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव, पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद
रक्षाबंधन के साथ जन्माष्टमी का भी संदेश
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति के त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाले संस्कार भी हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है, जबकि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश को याद करने का अवसर देती है। उन्होंने लोगों से रक्षाबंधन के साथ जन्माष्टमी का पर्व भी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे पर्वों के जरिए परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।