फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The team for Swachhta Survey-2024 is reaching every corner of Bhopal city, the survey has reached its

Bhopal: भोपाल शहर के कोने-कोने में पहुंच रही स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के लिए आई टीम, अंतिम चरण में पहुंचा सर्वे

Sun, 27 Apr 2025 07:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 27 Apr 2025 07:24 PM IST
सार

भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के दिल्ली से आई टीम शहर को कोने कोने में पहुंच रही है। सर्वेक्षण का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। गारबेज फ्री सिटी का सर्वे रविवार को पूरा हो गया है। वाटर प्लस सर्वे का काम सोमवार से शुरू होगा।

विज्ञापन
Bhopal: The team for Swachhta Survey-2024 is reaching every corner of Bhopal city, the survey has reached its
भोपाल शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल शहर में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के दिल्ली से आई टीम शहर को कोने कोने में पहुंच रही है। पिछले नौ दिन से शहर में चल रहे गारबेज फ्री सिटी का सर्वे रविवार को पूरा हो गया है। वाटर प्लस सर्वे का काम सोमवार से शुरू होगा।जानकारी के मुताबिक सर्वेक्षण का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। दिल्ली से आई टीम कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) और खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ)जल मानकों सहित विभिन्न स्वच्छता मापदंडों का गहन निरीक्षण कर रही है, जो कुल 12,500 अंकों में से 2,500 का महत्वपूर्ण भार रखते हैं।
विज्ञापन



19 अप्रैल से शुरू हुआ था गारबेज फ्री सिटी सर्वे
जानकारी के लिए बतादें कि गारबेज फ्री सिटी सर्वे का काम 19 अप्रैल से शुरू हुआ था। इस दौरान सर्वे टीम ने नगर निगम के समस्त 21 जोनों में जाकर साफ-सफाई, गंदगी और पब्लिक फीडबैक लिया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए दिल्ली से आइ सर्वे टीम ने जोन 21 के अंतर्गत आने वाले 15 पर्यटन स्थल का जायजा लिया। वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। चूंकि जोन 21 में सबसे अधिक पर्यटन स्थल आते हैं, इसलिए टीम को यहां तीन दिन तक सर्वे करना पड़ा।
विज्ञापन


इन जोनो में पहुंच चुकी है टीम
सर्वे टीम सैर सपाटा, भारत भवन, बोट क्लब, फिरोज पार्क, कमला पार्क, खुशबू पार्क, किलोल पार्क, रीजनल साइंस सेंटर, शीतलदास की बगिया, राज्य संग्रहालय, ट्राइबल म्यूजियम, अपर लेक, वर्धमान पार्क, आर्कियोलाजिकल म्यूजियम देखा। जानकारी के अनुसार अब सोमवार से वाटर प्लस की टीम शहर में वाटर बाडी का निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम शहर की झील, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सुलभ शौचालय, नाले-नालियों की जांच करेगी । वाटर प्लस सर्वे का काम भी अगले 10 दिन तक चलेगा। वाटर प्लस सर्वे में सीवेज वाटर की रिसाइक्लिंग के कामों को बारीकी से देखा जाएगा। इसके मद्देनजर सीवेज शाखा के अधिकारी और कर्मचारी पिछले सप्ताह से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-डॉ. मोहन सरकार की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में 5% बढ़ोतरी, अब मिलेगा केंद्र के समान 55% भत्ता


टीम इन बिंदुओं पर कर रही फोकस
दिल्ली से आई टीम निरीक्षण के तहत प्रमुख क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय, उद्यान, नालियां, सीवर और सार्वजनिक प्रतिक्रिया शामिल हैं। कुल 218 सार्वजनिक शौचालयों का मूल्यांकन किया गया, साथ ही यह भी जांच की गई कि कचरा संग्रहण सेवाएं प्रभावी रूप से चल रही हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें-भोपाल के 'लव जिहाद' का नेटवर्क कोलकाता-बिहार तक, सीएम बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

अलर्ट पर है निगम की टीम
भोपाल नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार सर्वेक्षण टीम से अगले पांच दिनों के भीतर शेष जोनों में निरीक्षण पूरा करने की उम्मीद है। जनकारी के लिए बतादें कि जब से दिल्ली की टीम भोपाल पहुंची है। भोपाल नगर निगम के ्अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर हैं। निगम कमिश्नर हरेन्द्र नरायण खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। विशेष क्षेत्रों के एएचओ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए और फील्ड स्टॉफ को उनके बीट चार्ट के अनुसार हर समय ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed