फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The report of demarcation of the land of Animal Husbandry Department is presented to the Collector, bu

Bhopal: पशुपालन विभाग के जमीन के सीमांकन की रिपोर्ट कलेक्टर के पास प्रस्तुत,6 एकड़ कब्जे पर चल सकता है बुलडोजर

Wed, 03 Sep 2025 10:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 03 Sep 2025 10:22 PM IST
सार

अनंतपुरा क्षेत्र में पशुपालन विभाग की 6 एकड़ जमीन पर हुए कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। बुधवार को एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने मामले में अंतिम रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंप दी है। रिपोर्ट में जमीन पर 20 से अधिक आवासों का कब्जा सामने आया है।

विज्ञापन
Bhopal: The report of demarcation of the land of Animal Husbandry Department is presented to the Collector, bu
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोकता बायपास अनंतपुरा क्षेत्र में पशुपालन विभाग की 6 एकड़ जमीन पर हुए कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। बुधवार को एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने मामले में अंतिम रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंप दी है। रिपोर्ट में जमीन पर 20 से अधिक आवासों का कब्जा सामने आया है। साथ ही 30 नगर निगम की दुकानें, एक स्कूल और पेट्रोल पंप भी कब्जे की सूची में शामिल हैं। एसडीएम के अनुसार मकानों को छोड़कर किसी भी अन्य कब्जे को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। आवासों के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


मछली परिवार ने रास्ते का निर्माण किया
अधिकारियों के अनुसार पशुपालन विभाग की जमीन के सीमांकन के दौरान जिन भी लोगों की जमीन शासकीय जमीन से लगी हुई थी। उन्हें सीमांकन के दौरान उपस्थित रहने को कहा था। इन 22 जमीन मालिकों में मछली परिवार भी शामिल था, जिन्हें उपस्थित रहने को कहा गया था। इससे सीमांकन के बाद किसी को कोई आपत्ति न हो। जांच में सामने आया है कि मछली परिवार द्वारा भी शासकीय जमीन पर एक रास्ते का निर्माण किया गया है। एक गेट भी लगाया है, हालांकि मछली परिवार के वकील विशेष नामदेव का कहना है कि मछली परिवार की पशुपालन की जमीन में कोई दखल नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम ने बीयू में छात्रावास, कृषि भवन और आईटी पार्क का किया भूमिपूजन, विद्यार्थियों के लिए चलेगी बस
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी की जमीन 13 एकड़, नक्शे में दर्शाया गया 11
डायमंड सिटी के कॉलोनाइजर ने एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है कि सीमांकन के दौरान उनकी कॉलोनी की जमीन को 11 एकड़ दर्शाया गया है, लेकिन कॉलोनी की जमीन लगभग 13 एकड़ है। इस संबंध में तहसीलदार सौरभ वर्मा बताया कि इसका भी जांच करवा रहे हैं, जो भी सामने आएंगे। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed