{"_id":"68b823b2c5d035cb2a0c78cc","slug":"bhopal-cm-performed-bhoomi-pujan-of-hostel-krishi-bhawan-and-it-park-in-bu-bus-will-run-for-students-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: सीएम ने बीयू में छात्रावास, कृषि भवन और आईटी पार्क का किया भूमिपूजन, विद्यार्थियों के लिए चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: सीएम ने बीयू में छात्रावास, कृषि भवन और आईटी पार्क का किया भूमिपूजन, विद्यार्थियों के लिए चलेगी बस
Wed, 03 Sep 2025 04:48 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 03 Sep 2025 04:48 PM IST
सार
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीयू भोपाल में किया 100 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से अधिक से अधिक नए रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की बात कही। उन्होने इस दौरान छात्रों के लिए बस परिवहन सुविधा शुरू करने की घोषणा भी की ताकि आने-जाने में किसी भी विद्यार्थी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
बीयू में भूमि-पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) भोपाल में ‘पीएम-उषा परियोजना’ के अंतर्गत नवीन कन्या छात्रावास, कृषि भवन, और आईटी पार्क का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सत्र 2025-26 के दीक्षारंभ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में रोजगारपरक कोर्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि युवा सिर्फ नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन से अधिक से अधिक नए रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की बात कहते हुए घोषणा की कि सरकार इन कोर्स के लिए सभी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसी के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बस परिवहन सुविधा शुरू करने की घोषणा भी की ताकि आने-जाने में किसी भी विद्यार्थी को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करने के लिए हमेशा तत्पर है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
भारत नए युग की ओर अग्रसर
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नए युग की ओर अग्रसर है और मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा युवाओं को रोज़गारपरक और व्यवहारिक शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के सभी महाविद्यालयों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का जो मॉडल बना है, देशभर के लोग उसे देखने आ रहे हैं। नई शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन करते हुए हम प्रधानमंत्री के कदम से कदम मिलाकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाते हुए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
भोपाल मिल रही विकास कार्यों की सौगात
सीएम ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय परिसर में 55 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले आईटी रिसोर्स सेंटर, स्टूडियो, कन्वेंशन हॉल और इंक्यूबेशन सेंटर तथा एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट व कन्या छात्रावास का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के सभी क्षेत्रों को विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। भोपाल में मेट्रो की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ भोपाल के पास मेट्रो और अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण के लिए बीईएमएल की इकाई का भूमि-पूजन हो चुका है। भारतीय रेल के हाईस्पीड कोच भी इस कारखाने में बनाए जाएंगे। भोपाल को पर्यटन के क्षेत्र में भी एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। अब बड़ी झील में कश्मीर की तर्ज पर शिकारे चलाए जाएंगे। भोपाल से इंदौर, जबलपुर और रीवा के लिए नए ग्रीन फील्ड हाइवे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-छात्राएं कहती रहीं रोको-रोको, चालक नशे में दौड़ाता रहा रिक्शा, पेट्रोल पंप के पास पलटा, दो घायल
प्रदेश सरकार ने दो बड़े निर्णय किए
उच्च शिक्षा मंत्री दर सिंह परमार ने कहा कि भविष्य में शिक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने दो बड़े निर्णय किए हैं। इसके अंतर्गत अब डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना और प्रदेश के चिन्हित विश्वविद्यालयों में देश की विभिन्न भाषाओं को क्रेडिट के माध्यम से पाठ्यक्रम में शामिल कर पढ़ाया जाना शामिल है। प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में होने जा रही यह अभिनव पहल पूरे देश को संदेश देने का कार्य करेगी।
यह भी पढ़ें-SDM के सामने रोने लगीं महिलाएं, बोलीं-जीवन भर की कमाई से बनाया घर अब टूटेगा
विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने भोपाल में संचालित विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने बताया कि बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के नए विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह भी हो रहा है। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।