फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Tailor hoisted Palestine flag in shop in Bhopal, arrested

Bhopal: भोपाल में टेलर ने दुकान में फहराया फिलिस्तीन का झंडा, गिरफ्तार, आरोपी को कल पेश किया जाएगा अदालत में

Thu, 15 Aug 2024 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 10:54 PM IST
सार

हनीफ खां की पीजीबीटी कॉलेज रोड के पास न्यू फैशन लेडीज टेलर्स नाम से दुकान चलाता है। गुरुवार दोपहर उसने अपनी दुकान में फिलिस्तीन का झंडा लगा लिया। स्थानीय लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लगा देखने पर पुलिस का सूचना दे दी। 

विज्ञापन
Bhopal: Tailor hoisted Palestine flag in shop in Bhopal, arrested
भोपाल में टेलर ने फिलिस्तीन का झंडा फहरा रखा था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के डीआईजी बंगला क्षेत्र में स्थित एक टेलर ने अपनी दुकान में गुरुवार दोपहर फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया। टेलर की दुकान में एक तरफ भारत का तो दूसरी तरफ फिलिस्तीन का झंडा लगा देखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। गौतम नगर पुलिस ने दुकान से फिलिस्तीन का झंडा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टेलर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। सूचना के बाद देवेन्द्र भार्गव सहित संघ और भाजपा के कई नेता थाने पहुंचे।
विज्ञापन


गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय हनीफ खां की पीजीबीटी कॉलेज रोड के पास न्यू फैशन लेडीज टेलर्स नाम से दुकान चलाता है। गुरुवार दोपहर उसने अपनी दुकान में फिलिस्तीन का झंडा लगा लिया। स्थानीय लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लगा देखने पर पुलिस का सूचना दे दी। इसके बाद हिंदू समाज के लोग भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और फिलिस्तीन का झंडा जब्त कर टेलर हनीफ खां को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गौतम नगर थाना प्रभारी टीआई नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर हनीफ को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed