फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Swadeshi campaign of Bhopal traders, posters saying 'We will buy only Swadeshi, we will sell only Swad

Bhopal:भोपाल के व्यापारियों का स्वदेशी अभियान,दुकानों में लगाए स्वदेशी ही खरीदेंगे,स्वदेशी ही बेचेंगे के पोस्ट

Thu, 18 Sep 2025 07:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 18 Sep 2025 07:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भोपाल में स्वदेशी अभियान जोरों पर है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ ने 1000 से अधिक दुकानों पर "स्वदेशी ही खरीदेंगे, स्वदेशी ही बेचेंगे" के पोस्टर लगाकर इस अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Bhopal: Swadeshi campaign of Bhopal traders, posters saying 'We will buy only Swadeshi, we will sell only Swad
स्वदेशी ही खरीदेंगे, स्वदेशी ही बेचेंगे के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भोपाल में स्वदेशी अभियान जोरों पर है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ ने 1000 से अधिक दुकानों पर "स्वदेशी ही खरीदेंगे, स्वदेशी ही बेचेंगे" के पोस्टर लगाकर इस अभियान की शुरुआत की है। महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी सामान बेचने और स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन


देश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
भोपाल के किराना व्यापारी संघ के महामंत्री विवेक साहू ने इस अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी सामान खरीदने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, भारत की होगी उन्नति। उन्होंने बताया कि यह न केवल स्थानीय उत्पादकों को समर्थन देगा, बल्कि विदेशी उत्पादों पर निर्भरता को कम करके देश की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा।विवेक साहू ने आगे कहा कि व्यापारी संघ ने केंद्र सरकार से अपील की है कि अमेरिका की कंपनियों पर अधिक टैरिफ लगाए जाएं, ताकि स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के घर लाखों की चोरी, जेवर और राइफल ले गए बदमाश


स्वदेशी अभियान के उद्देश्य
1- आत्मनिर्भर भारत: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास।
2- स्थानीय उत्पादकों को समर्थन: स्वदेशी उत्पादों की बिक्री से स्थानीय उत्पादकों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा।
3- विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करना: स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने का प्रयास।


यह भी पढ़ें-यावर खान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज से मकान हड़पने समेत अन्य गंभीर मामलों की जांच शुरू

राजधानी के बाजारों में स्वदेशी अभियान की गूंज
भोपाल के हनुमानगंज गल्ला बाजार, मंगलवारा, और आजाद मार्केट जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में अभियान की शुरुआत की गई है। स्थानीय व्यापार संघों और दुकानदारों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि प्रधानमंत्री का संदेश हर दुकान और हर ग्राहक तक पहुंचे। दुकानदारों का कहना है कि यह पहल न केवल आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देती है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed