{"_id":"68c17a461065937a6e026dc0","slug":"bhopal-students-with-low-attendance-in-bhoj-university-were-stopped-from-appearing-in-exams-created-ruckus-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोज विश्वविद्यालय में कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा से रोका, किया हंगामा,बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोज विश्वविद्यालय में कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा से रोका, किया हंगामा,बुलानी पड़ी पुलिस
Wed, 10 Sep 2025 06:57 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:57 PM IST
सार
भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड स्पेशल की परीक्षाएं चल रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे,लेकिन जिन छात्रों की अटेंडेंस 70% से कम है उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कैंपस में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
भोज में विद्यार्थियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल स्थित भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड स्पेशल की परीक्षाएं चल रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे लेकिन जिन छात्रों की अटेंडेंस 70% से कम है उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कैंपस में जमकर हंगामा किया। विद्यार्थी परीक्षा हॉल के बाहर बैठकर नारेबाजी करते रहे। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें अटेंडेंस की पहले से जानकारी नहीं दी गई बाद में परीक्षा के समय बताया गया। ऐसे में उन्हें परीक्षा देने की छूट देनी चाहिए। इधर विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जो नियम है उसे बदला नहीं जा सकता है। 70% अटेंडेंस होना अनिवार्य है इसलिए विद्यार्थियों को परीक्षा देने से रोका गया। विद्यार्थियों के बढ़ते हंगामा को देखकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया इसके बाद पुलिस ने छात्रों को बाहर किया।
नौकरी में हो सकती है समस्या
राजस्थान से आए राकेश सेन ने बताया कि मेरी केवल चार दिन अटेंडेंस कम है, इस वजह से हमें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में अभी पात्रता एग्जाम हुआ उसमें मैने पास कर लिया है, लेकिन यहां एग्जाम नहीं बैठने दिया जा रहा है। इस वजह से अगर हमारा बीएड कंप्लीट नहीं होगा तो हमारे नौकरी पर खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-औबेदुल्लागंज से गांजा तस्करी करने आए थे तस्कर, मिसरोद इलाके में नहीं गल पाई दाल, ऐसे पकड़े गए
उड़ीसा से आई दिव्यांग को परीक्षा से रोका
उड़ीसा से आई दिव्यांग सोनी कुमारी विश्वकर्मा ने बताया कि मै यहां 2 दिन पहले आई हूं। यहां आने के बाद पता चला कि मेरी अटेंडेंस शॉर्ट है और इस वजह से मुझे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा है। सोनी बीएड सेकंड ईयर की छात्रा है। वे अपने मां के साथ भोपाल आई हैं और वह यहां रूम लेकर परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। लेकिन अटेंडेंस कम होने की वजह से उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें-आगामी त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल मंडल से चलेगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
नियम के अनुसार 75% अटेंडेंस जरूरी
भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने बताया कि बीएड स्पेशल एजुकेशन की एग्जाम चल रहा है। जो नियम उन्हें हम फॉलो कर रहे हैं। जिन छात्रों की अटेंडेंस नहीं है उन्हें परीक्षा से रोका गया है। बाकी छात्र परीक्षा दे रहे हैं। नियम के अनुसार 75% अटेंडेंस जरूरी है लेकिन 5% तक छूट दी जा सकती है, इसलिए 70% जिन छात्रों के अटेंडेंस है उन्हें परीक्षा से नहीं रोका गया है।