फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Special train will be operated from Rani Kamlapati to Prayagraj, Banaras, train will run from 6 Februa

Bhopal: रानी कमलापति से प्रयागराज,बनारस तक स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन,6 फरवरी से चलेगी गाड़ी, यहां से गुजरेगी

Mon, 27 Jan 2025 06:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 27 Jan 2025 06:42 PM IST
सार

यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Special train will be operated from Rani Kamlapati to Prayagraj, Banaras, train will run from 6 Februa
इंडियन रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए, श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


इन तारीखों को चलेगी गाड़ी
गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 फरवरी 2025,17.फरवरी.2025,20.फऱवरी.2025 को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी  संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 7 फरवरी 2025,18.फऱवरी 2025, 21 फरवरी  2025 को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। 
विज्ञापन


भोपाल मंडल के इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी का कोच संरचना
इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनमी, 05 शयनयान श्रेणी और 02 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed