{"_id":"675afca2ac0af6c5c004c2da","slug":"bhopal-shahdol-remained-colder-than-pachmarhi-mercury-dropped-by-3-1-degrees-cold-wave-continued-throughout-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: पचमढ़ी से ठंडा रहा शहडोल पारा 3.1 लुढ़का, दिन भर चली शीत लहर, 5 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: पचमढ़ी से ठंडा रहा शहडोल पारा 3.1 लुढ़का, दिन भर चली शीत लहर, 5 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज
Thu, 12 Dec 2024 08:45 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:45 PM IST
सार
शहडोल हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 दर्ज किया गया है। प्रदेश के पांच शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंडी हवा चली जिससे दिन में भी ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर भारत से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। प्रदेश के सभी शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे तक लुढ़क गया है। शहडोल हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 दर्ज किया गया है। जबिक पचमढ़ी के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है यहां न्यूनतम तापमान 3.5 दर्ज किया गया है। एक दिन पहले रात का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया था। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंडी हवा चली जिससे दिन में भी ठिठुरन बनी रही। प्रदेश के पांच शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात में 6.8 डिग्री रहा।
इन शहरों में रहा शीतलहर का प्रभाव
गुरुवार को भोपाल, धार, खंडवा, राजगढ़, जबलपुर, सागर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, खंडवा, रतलाम, नरसिंहपुर, सीधी एवं इंदौर में में शीतलहर का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सर्दी के तेवर अभी और भी तीखे हो सकते हैं। इस दौरान फसलों पर पाला पड़ने की भी आशंका बढ़ गई है।
इसलिए पड़ रही कड़ाके की ठंड
सीनियर मैसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने से वहां का तापमान काफी कम हो गया है। हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर पश्चिमी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। तापमान काफी नीचे गिरने से फसलों पर पाला पड़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन
प्रदेश के 5 डिग्री से कम वाले शहर
शहर तापमान (°C में)
शहडोल 3.1
शिवपुरी 3.3
पचमढ़ी 3.4
छतरपुर 4.0
अमरकंटक 4.4