फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal : Senior resident doctors of AIIMS Bhopal were seen creating ruckus on the streets.

Bhopal Crime: एम्स में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में पुलिसकर्मी को धमकाया

Wed, 29 Oct 2025 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 05:13 PM IST
सार

भोपाल एम्स में तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने देर रात कार की छत पर शराब पीते हुए पुलिस से विवाद किया। नशे में डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को धमकाया। वीडियो वायरल होने पर एम्स प्रबंधन ने जांच समिति बनाई। पुलिस ने चार युवकों की पहचान के लिए जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Bhopal : Senior resident doctors of AIIMS Bhopal were seen creating ruckus on the streets.
भोपाल एम्स के बाहर कार पर शराब रखकर हंगाम करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) में सीनियर रेजिडेंट पद पर पदस्थ डॉक्टरों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे जमकर हंगामा मचाया। 
विज्ञापन


एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने एक कार की छत पर शराब की बोतल रखकर तीन डॉक्टर शराब पी रहे थे। पुलिस की गश्त करते हुए टीम जब मौके पर पहुंची और खुले में शराब पीने को लेकर पूछना चाहा तो नशे में धुत डॉक्टरों ने बदतमीजी पर उतारू हो गए। एक डॉक्टर अपने साथी को संभालने कीकोशिश कर रहा था, लेकिन नशे में धुत डॉक्टर ने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि मैं भोपाल के दस पुलिस अधिकारियों कोजानता हूं, तुम कौन हो। डॉक्टर ने धमकी देते हुए कहा कि मैं यहां करीब 9-10 साल से पदस्थ हूं। डॉक्टरों का नशे की हालत में पुलिसकर्मी से विवाद करते समय का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शराब की बोतल के साथ कार में स्नैक्स भी इधर-उधार पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल सायबर क्राइम ने जारी की चेतावनी, नए मोबाइल फ्रॉड से रहें सावधान, कॉल और OTP हैक कर रहे ठग
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स प्रबंध ने बनाई जांच समिति
पुलिस टीम को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने एम्स प्रबंधन से शिकायत की है। इसके बाद एम्स प्रबंधन हरकत में आया और जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। सूत्रों का कहना है कि घटना की पूरी रिपोर्ट एम्स मैंनेजमेंट को भेजी गई है। हालांकि एम्स प्रबंधन ने वीडियो में दिख रहे रेजिडेंट चिकित्सकों के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों की मानें तो वीडियो में दिख रहे दोनों डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्म्क कार्रवाई हो सकती है।  

इधर बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने कहा कि घटना के समय चार युवक थे। चारों युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एम्स प्रबंधन को घटना की जानकारी देकर जानकारी चाही गई है। चारों युवकों की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed