फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bhopal Cyber Crime issued a warning, beware of new mobile fraud, fraudsters are hacking calls a

Bhopal News: भोपाल सायबर क्राइम ने जारी की चेतावनी, नए मोबाइल फ्रॉड से रहें सावधान, कॉल और OTP हैक कर रहे ठग

Wed, 29 Oct 2025 04:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 29 Oct 2025 04:05 PM IST
सार

भोपाल में सायबर अपराधियों का एक नया तरीका सामने आया है, जिसके जरिए ठग मोबाइल कॉल और मैसेज को अपने नंबर पर फॉरवर्ड कर लोगों के WhatsApp और बैंक खातों तक पहुंच बना रहे हैं। इस संबंध में भोपाल सायबर क्राइम ने नागरिकों को सतर्क रहने की एडवायजरी जारी की है।

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal Cyber Crime issued a warning, beware of new mobile fraud, fraudsters are hacking calls a
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में सायबर अपराधियों का नया ठगी का तरीका सामने आया है। भोपाल सायबर क्राइम और नगरीय पुलिस ने नागरिकों को सचेत करते हुए बताया है कि ठग अब मोबाइल कॉल और मैसेज को अपने नंबर पर फॉरवर्ड कर लोगों के बैंक खातों और व्हाट्सऐप तक पहुंच बना रहे हैं। पुलिस ने इसे नया और खतरनाक मोबाइल फ्रॉड पैटर्न बताया है और कहा है कि थोड़ी सी लापरवाही पूरे डिजिटल डेटा को खतरे में डाल सकती है। भोपाल सायबर क्राइम शाखा ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में ऐसे कोड डायल न करें और किसी अजनबी के कहने पर मोबाइल सेटिंग्स में बदलाव न करें।
विज्ञापन



इस तरह जाल में फंसा रहे हैं अपराधी
सायबर पुलिस के मुताबिक ठग फोन कॉल या मैसेज के जरिए खुद को किसी बैंक, मोबाइल कंपनी या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर कॉल करते हैं। वे किसी बहाने से व्यक्ति को अपने मोबाइल पर यह कोड डायल करने को कहते हैं  21<मोबाइल नंबर>*# जैसे ही कोई व्यक्ति यह कोड डायल करता है, उसके नंबर पर आने वाले सभी कॉल और SMS ठग के मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं। इस तरह फ्रॉडस्टर को आपके मोबाइल पर आने वाले OTP, बैंक अलर्ट और ऐप वेरिफिकेशन कोड तक पहुंच मिल जाती है। इसके बाद अपराधी उन ओटीपी का इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक ऐप्स को एक्सेस कर लेते हैं। कई मामलों में ठग पीड़ित के नाम से परिजनों या दोस्तों से पैसे भी वसूल रहे हैं।
विज्ञापन



सायबर पुलिस की सख्त एडवायजरी

1. किसी अनजान व्यक्ति के निर्देश पर 21 या इसी तरह के कोड कभी डायल न करें।
2. अपने मोबाइल नंबर से जुड़ी किसी भी जानकारी, बैंक अकाउंट या OTP किसी को साझा न करें।
3. यदि किसी संदिग्ध कॉल या मैसेज से आपको कुछ अजीब लगे, तो तुरंत उसे ब्लॉक करें और रिपोर्ट करें।
4. अपने मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स की नियमित जांच करें।
5. बैंक या सेवा प्रदाता कभी भी आपसे कोड डायल करने या OTP बताने को नहीं कहते- ऐसा करने से आपका नंबर तुरंत हैक हो सकता है।




शक हो तो तुरंत करें ये काम
यदि आपको संदेह है कि आपके मोबाइल नंबर से कॉल या मैसेज किसी और के नंबर पर फॉरवर्ड हो रहे हैं, तो तुरंत यह कोड डायल करें  ##21# यह कोड सभी फॉरवर्डिंग सेवाएं बंद कर देता है। साथ ही, अपने बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल करें, पासवर्ड बदलें और नजदीकी थाने या सायबर क्राइम यूनिट से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में डिप्रेशन, टर्फ और चक्रवाती हवाओं से तेज बारिश-आंधी का दौर, आज 11 जिलों में अलर्ट



 फ्रॉड की शिकायत कहां करें
सायबर अपराध से संबंधित किसी भी घटना की शिकायत के लिए आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं। राष्ट्रीय सायबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर- 1930  भोपाल सायबर क्राइम हेल्पलाइन- 9479990636,  www.cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-एसआईआर से 50 लाख वोटर्स के नाम काटने की साजिश, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप


सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
भोपाल सायबर क्राइम सेल के अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में अपराधियों के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं। लोगों को मोबाइल, बैंक और सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहना चाहिए।
अधिकारियों ने कहा, थोड़ी सी सतर्कता आपको भारी आर्थिक नुकसान और डेटा चोरी से बचा सकती है। किसी भी कोड या लिंक पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed