{"_id":"6a8ef3fb23479029920eb06f","slug":"bhopal-s-nishatpura-railway-station-was-built-at-a-cost-of-6-crore-it-hosts-stops-for-two-pairs-of-trains-an-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 करोड़ का निशातपुरा स्टेशन, 27 दिन में सिर्फ 20,950 रुपए की कमाई; रोज औसतन 6 यात्रियों ने पकड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 करोड़ का निशातपुरा स्टेशन, 27 दिन में सिर्फ 20,950 रुपए की कमाई; रोज औसतन 6 यात्रियों ने पकड़ी ट्रेन
Wed, 26 Aug 2026 07:41 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:41 PM IST
सार
भोपाल में 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू हुए एक महीना हो गया है, लेकिन यहां यात्रियों की संख्या अभी बेहद कम है। 27 दिनों में सिर्फ 160 यात्रियों ने स्टेशन से यात्रा शुरू की, जिससे रेलवे को 20,950 रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव शुरू हुए करीब एक महीना हो गया है, लेकिन शुरुआती दिनों में यहां से यात्रियों की संख्या काफी कम रही। 28 जुलाई से 23 अगस्त तक स्टेशन से सिर्फ 160 यात्रियों ने अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा शुरू की। इससे रेलवे को कुल 20,950 रुपये का राजस्व मिला। शुरुआत में निशातपुरा स्टेशन पर दो यात्री ट्रेनों की दो जोड़ी का ठहराव दिया गया है। इनमें वेरावल-जबलपुर और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर की ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, 27 दिनों में औसतन करीब 6 यात्रियों ने प्रतिदिन यहां से अनारक्षित कोच में यात्रा शुरू की। जानकारी के अनुसार निशातपुरा स्टेशन को शुरू करने के लिए उसके निर्माण पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- एमपी: तीन ASP, जमीन सौदा और बढ़ती मुश्किलें...पच्चीसिया के सील दफ्तर से क्या निकलेगा? SIT की जांच पर टिकी नजर
ट्रेन आने से दो घंटे पहले खुलेगी टिकट खिड़की
रेल प्रशासन ने ट्रेन के स्टापेज के अनुसार अनारक्षित टिकट खिड़की के संचालन का समय तय किया है। यहां पर ट्रेन के निर्धारित समय से करीब दो घंटे पहले टिकट खिड़की खोली जाती है। रेलवे का कहना है कि ट्रेन के ठहराव के अलावा अन्य समय में यात्रियों की संख्या बेहद कम होने के कारण टिकट खिड़की खुली रखने पर अनावश्यक खर्च को बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में बनेगा अनूठा पञ्चायतन मंदिर: 121 कलश और 100 नक्काशीदार स्तंभ होंगे आकर्षण का केंद्र, जानें सबकुछ
अभी शुरुआती चरण में स्टेशन का विकास
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार निशातपुरा स्टेशन अभी विकास के शुरुआती चरण में है। यात्री यातायात बढ़ने के साथ यहां भविष्य में और ट्रेनों का ठहराव तथा यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल इन ट्रेनों का नियमित ठहराव भोपाल और संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर भी उपलब्ध है।