फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Rewa Municipal Corporation's water management will be on Israel's model, Israeli delegation reached De

Bhopal:इजराइल के मॉडल पर होगा रीवा नगर निगम का जल प्रबंधन,डिप्टी सीएम के निवास पहुंचा इजराइल का प्रतिनिधि मंडल

Mon, 23 Dec 2024 07:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 23 Dec 2024 07:45 PM IST
सार

  इजराइल के मॉडल पर रीवा नगर निगम का जल प्रबंधन किया जाएगा। इसे लेकर इजराइल का एक प्रतिनिधि मंडल डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के भोपाल निवास पर पहुंचा और अपना प्रजेंटेशन दिया।

विज्ञापन
Bhopal: Rewa Municipal Corporation's water management will be on Israel's model, Israeli delegation reached De
डीप्टी सीएम के यहां पहुंचा इजराइल का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शहरों में जल का प्रबंध करना नगर निगम का सबसे बड़ा चैलेंज रहता है। जल प्रबंधन के मामले मे इजराइल नंबर एक पर है। रीवा नगर निगम अब इजराइल के सहयोग से जल प्रबंधन का कार्य करेगा। इसे लेकर इजराइल का एक प्रतिनिधिमंडल राजधानी भोपाल में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचा और अपना प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जल प्रबंधन के लिए इजरायल का नाम विश्व में विख्यात है। उनके अनुभव, प्रयासों और सुझावों से रीवा नगर निगम क्षेत्र में बेहतर जल प्रबंधन किया जायेगा।
विज्ञापन



लीकेज प्रूफ बनाने के साथ हर घर शुद्ध जल पहुंचना लक्ष्य
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि योजना का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं और मांग को ध्यान में रखकर किया जाए। शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर में जल वितरण प्रणाली को लीकेज प्रूफ बनाने के साथ हर घर में शुद्ध जल पहुंचना लक्ष्य है। जल संग्रहण के साथ जल का संवर्धन भी भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक है। जल को उपचारित कर पुनः प्रयोग करना समय की मांग है और पर्यावरण अनुसंगत है। इसे ध्यान में रखते हुए योजना का निर्माण किया जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चार इमली स्थित निवास कार्यालय में नगर निगम रीवा में वाटर सप्लाई सुविधा के विस्तार, प्रबंधन और सशक्तीकरण के लिये इजराइल के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की।
विज्ञापन



 इजराइल मॉडल की दी जानकारी 
 
इजराइल प्रतिनिधि मंडल ने बेहतर जल प्रबंधन और वितरण नेटवर्क सुदृढ़ीकरण पर अपने अनुभव को साझा किया। जल संसाधन प्रबंधन के लिए कृत्रिम और प्राकृतिक सोर्स का चिन्हांकन किया जाना महत्वपूर्ण है। कृत्रिम स्तंभों में अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग शामिल है। प्राकृतिक स्तंभों में वर्षा जल संग्रहण, भूजल पुनर्भरण, झील व भूजल निगरानी, और बाढ़ जल संग्रहण शामिल हैं। प्रभावी प्रबंधन के लिए संरक्षण और पुनःप्राप्ति सुनिश्चित कर जल संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। इजराइल प्रतिनिधि मंडल में वॉटर अटैशे नोआ अमसालेम, वरिष्ठ जल संसाधन विशेषज्ञ नीरज गहलावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed