फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Resentment is increasing, Youth Congress meeting will be held in August, many presidents may resign

Bhopal: बढ़ रही नाराजगी, अगस्त में होगी युवक कांग्रेस बैठक, कई अध्यक्ष दे सकते हैं इस्तीफा

Fri, 26 Jul 2024 08:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 08:50 PM IST
सार

युवक कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने पिछले दिनों धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी को बिना कारण पद से हटा दिया है। इसके लिए न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही सुनवाई या सफाई का मौका ही दिया गया। करीम कुरैशी के साथ संगठन द्वारा अपनाए गए रवैए का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Bhopal: Resentment is increasing, Youth Congress meeting will be held in August, many presidents may resign
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो महीने पहले प्रदेश भर के जिला युवक कांग्रेस अध्यक्षों को जमा किया गया। अपने-अपने जिलों में किए जाने वाले धरना, प्रदर्शन, आंदोलन और गतिविधियों का प्रारूप थमाया गया। कहा गया कि इन क्रियाकलापों के आधार पर अध्यक्षों की परफॉर्मेंस तय की जाएगी। न दो महीने पूरे हुए, न काम का आकलन किया गया, लेकिन अध्यक्षों को लेकर फैसले होना शुरू हो गए हैं। इस स्थिति से जिला युवक कांग्रेस अध्यक्षों में नाराजगी पनपने लगी है। अध्यक्ष एकजुट होकर अगस्त महीने में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में आवाज उठाने का मन रहे हैं। यह भी हो सकता है कि ताजा घटनाक्रम के विरोध में प्रदेश के कई जिला अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने पिछले दिनों धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी को बिना कारण पद से हटा दिया है। इसके लिए न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही सुनवाई या सफाई का मौका ही दिया गया। करीम कुरैशी के साथ संगठन द्वारा अपनाए गए रवैए का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। सूत्रों का कहना है कि इंदौर, सतना, बुरहानपुर, होशंगाबाद समेत कई जिलों के अध्यक्षों ने संगठन के इस फैसले को गलत करार दिया है। उन्होंने किसी निर्वाचित पदाधिकारी को इस तरह पद से हटा दिए जाने के विरोध में अगस्त माह में होने वाली बैठक में आवाज उठाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


बैठक में होना था फैसला
सूत्रों का कहना है कि जिला अध्यक्षों को दिए गए टास्क के अनुसार अगस्त माह में होने वाली बैठक में सभी की परफॉर्मेंस चेक की जाना थी। राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा और प्रदेश अध्यक्ष को इस मामले में निर्णय लेना था। तय किया गया था कि दो माह के परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ जिला अध्यक्षों को जीवनदान दिया जाएगा तो लचर प्रदर्शन वाले अध्यक्षों को बदला जाएगा। लेकिन संगठन पदाधिकारी अपने ही निर्णय पर कायम नहीं रह पाए। उन्होंने मनमर्जी पूर्वक समय पूर्व ही जिला अध्यक्ष बदलना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली तक गूंज रहा मामला
धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी को पद से हटाए जाने का मामला प्रदेश से लेकर दिल्ली तक गूंज रहा है। इस मामले में राहुल गांधी के कार्यालय से प्रदेश संगठन से जवाब भी तलब किया गया है।


नेता प्रतिपक्ष से नजदीकी काम नहीं आई
बिना सूचना या कारण पद से हटाए गए करीम कुरैशी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के करीबी माने जाते हैं। धार नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने में भी करीम को उमंग का वृहदहस्त मिला था। लेकिन अध्यक्ष पद से हटाए जाने के मामले में उमंग भी खामोश होकर बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed