फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Trouble for rail passengers will increase, some trains passing through Bhopal division will be cancell

Bhopal: रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, भोपाल मंडल होकर जाने वाली कुछ ट्रेनें होंगी रद्द,कुछ के बदलेंगे मार्ग

Wed, 24 Sep 2025 07:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 24 Sep 2025 07:17 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इस काम की वजह से 25 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
Bhopal: Trouble for rail passengers will increase, some trains passing through Bhopal division will be cancell
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें 25 नवंबर से 8 जनवरी तक रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इस काम की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री अपनी यात्रा आरम्भ करने से पूर्व ट्रेनों कि उचित जानकारी एनटीईएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर यात्रा का लाभ ले।
विज्ञापन


रद्द होने वाली ट्रेनें

1. ललितपुर-बीना मेमू: गाड़ी संख्या 64618, दैनिक, 25 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक रद्द
2. बीना-ललितपुर मेमू: गाड़ी संख्या 64617, दैनिक, 25 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक रद्द
3. बेंगलुरु सिटी-लालकुआं: गाड़ी संख्या 05073, साप्ताहिक मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक रद्द
4. लालकुआं-बेंगलुरु सिटी: गाड़ी संख्या 05074, साप्ताहिक शनिवार, 29 नवंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक रद्द
5. हुबली-योग नगरी ऋषिकेश: गाड़ी संख्या 07363, साप्ताहिक सोमवार, 24 नवंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रद्द
6. योग नगरी ऋषिकेश-हुबली: गाड़ी संख्या 07364, साप्ताहिक गुरुवार, 27 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक रद्द
7. रक्सौल-उधना: गाड़ी संख्या 05559, साप्ताहिक शनिवार, 29 नवंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक रद्द
8. उधना-रक्सौल: गाड़ी संख्या 05560, साप्ताहिक रविवार, 30 नवंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक रद्द
9. यशवंतपुर-योग नगरी ऋषिकेश: गाड़ी संख्या 06597, साप्ताहिक गुरुवार, 27 नवंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक रद्द
10. योग नगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर: गाड़ी संख्या 06598, साप्ताहिक शनिवार, 29 नवंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक रद्द

यह भी पढ़ें-भोपाल में भी हो सकती है इंदौर जैसी घटना,1200 से ज्यादा मकान जर्जर, नोटिस के 4 माह बाद भी नहीं हुए खाली
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें

1. हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस: गाड़ी संख्या 12172, 28 नवंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक बदले हुए मार्ग मथुरा-बयाना-सागरिया-रूठियाई-बीना से चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

2. कालका-साईनगर शिरडी: गाड़ी संख्या 22456, 27 नवंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक बदले हुए मार्ग मथुरा-बयाना-सागरिया-रूठियाई-बीना से चलेगी
3. दिल्ली सराय रोहिल्ला-यशवंतपुर: गाड़ी संख्या 12214, 1 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक बदले हुए मार्ग मथुरा-बयाना-सागरिया-रूठियाई-बीना से चलेगी

यह भी पढ़ें-भोपाल में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सीएम बोले-हमारी सेना हो या खिलाड़ी पाकिस्तान को हमेशा धोया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed