फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Rahul Gandhi's strict instructions to the leaders opposing the district president, if you want to beco

MP NEWS: जिलाध्यक्ष का विरोध करने वाले नेताओं को राहुल गांधी के सख्त निर्देश, अध्यक्ष बनना है तो और मेहनत करें

Mon, 25 Aug 2025 07:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 25 Aug 2025 07:47 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष का विरोध करने वाले नेताओं को राहुल गांधी ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर आप आपको अध्यक्ष बनना है तो और मेहनत करें। जिन नेताओं को चुन कर लाया गया है उनको 6 महीने तक समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhopal: Rahul Gandhi's strict instructions to the leaders opposing the district president, if you want to beco
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस में 71 ग्रामीण और शहर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। उनकी एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में पहली ट्रेनिंग आयोजित की गई थी। इसके पहले प्रदेश भर में कई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विरोध किए जा रहे थे। यह विरोध दिल्ली तक पहुंच गया और इंदौर के नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे का विरोध किया गया। लेकिन, विरोध करने वाले नेताओं को राहुल गांधी ने सख्त नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आप विरोध करेंगे तो आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। अगर आपको अध्यक्ष बनना है तो और मेहनत करने की जरूरत है।

विज्ञापन


गुटबाजी नहीं समन्वय से काम करें
राहुल गांधी ने कहा है कि जिन नेताओं को चुन कर लाया गया है, उनको 6 महीने तक समय दिया जाएगा। 6 महीने तक किसी भी अध्यक्ष को नहीं हटाया जाएगा। राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और जिलाध्यक्षों से कहा कि गुटबाजी नहीं समन्वय से काम करें। जिलाध्यक्ष सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन में जुटें। वे देखें कि लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल पा रहे हैं या नहीं। किसी वर्ग का हक तो नहीं मारा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल मेट्रो के अंतिम परीक्षण की तैयारियां तेज, सुरक्षा का जिम्मा SAF मेट्रो कंपनी को सौंपा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना भी बड़ा नेता हो बैठक में आना ही पड़ेगा
भोपाल ग्रमीण से जिला अध्यक्ष अनोखी मान सिंह पटेल ने बताया कि ट्रेनिंग बहुत अच्छी रही। राहुल गांधी ने कहा है आप को जिले के अंदर पूरी शक्ति दी गई है। पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाएं। आने वाले चुनाव में जिला अध्यक्षों को अहम भूमिका होगी। जिला में हर महीने एक बैठक होनी चाहिए। कोई कितना भी बड़ा नेता हो उसे बैठक में आना ही पड़ेगा। इसकी रिपोर्ट भी तैयार होगी। राहुल ने कहा कि है 10 दिन में सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में जिला कांग्रेस कमेटी का ऑफिस शुरू करें।

यह भी पढ़ें-सद बोले-भोपाल मुसलमानों का नहीं, सम्राट अशोक का, PCC चीफ ने कहा-सांसद की बुद्धि पर मुझे तरस आता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed