{"_id":"68ba51e05154d44ae20ca808","slug":"bhopal-procession-will-be-taken-out-in-bhopal-today-on-eid-milad-un-nabi-traffic-will-be-diverted-in-the-cit-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में ईद मीलाद-उन-नबी पर निकले जुलूस, बंटे लंगर, कई रास्तों से गुजरा, पीसीसी चीफ भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में ईद मीलाद-उन-नबी पर निकले जुलूस, बंटे लंगर, कई रास्तों से गुजरा, पीसीसी चीफ भी हुए शामिल
Fri, 05 Sep 2025 05:30 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 05 Sep 2025 05:30 PM IST
सार
भोपाल में ईद मीलाद-उन-नबी के अवसर पर शुक्रवार को दो जुलूस निकाले गए। इस दौरान लंगर बंटा गया। जुलूस के दौरान पुराने शहर में ट्रैफिक पर असर देखने को मिला। जुलूस में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विधायक अरिफ मसूद भी शामिल हुए।
विज्ञापन
मंगलवारा में निकला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में ईद मीलाद-उन-नबी के अवसर पर शुक्रवार को दो जुलूस निकाले गए। इस दौरान लंगर बंटा गया। जुलूस के दौरान पुराने शहर में ट्रैफिक पर असर देखने को मिला। जुलूस में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विधायक अरिफ मसूद भी शामिल हुए। यह जुलूस मंगलवारा का जुलूस छावनी मंगलवारा से शुरू हुआ और भारत टॉकीज चौराहा, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बैंड मास्टर तिराहा, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, मोती मस्जिद, पीरगेट होते हुए इमामी गेट चौराहे पर संपन्न हुआ।
कुरआन ख्वानी और फातिहा का हुआ आयोज
जुलूस संयोजक अब्दुल नफीस के अनुसार मंगलवारा चौराहा से परंपरागत मुख्य जुलूस विधायक आरिफ मसूद के संरक्षण में निकला। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिदों, मदारिसों, खानकाहों में कुरआन ख्वानी और फातिहा के आयोजन भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-जीएसटी में हुए बदलाव को लेकर भोपाल के व्यापारियों में उत्साह, त्योहारों से पहले स्टॉक बढ़ाने की तैयारी
अशोका गार्डन से भी निकला जुलूस
ईद मीलाद-उन-नबी के अवसर पर आशिकान-ए-रसूल एहले सुन्नत वल जमात समिति मप्र और ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के तत्वावधान में अशोका गार्डन में भी जुलूस निकला गया। जुलूस अशोका गार्डन से जिंसी पुलिस चौकी के पास पहुंचा। जहां विधायक मसूद की मौजूदगी में समापन हो गया।
यह भी पढ़ें-पशुपालन विभाग के 6 एकड़ जमीन के कब्जाधारियों को कल से मिलेगा नोटिस, दिन भर तैयारी में जुटा रहा विभाग