{"_id":"6acb4248beb0c5480a078718","slug":"bhopal-principal-slaps-class-4-student-father-claims-child-is-having-trouble-hearing-police-are-examining-c-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़, पिता बोले-सुनने में हो रही परेशानी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़, पिता बोले-सुनने में हो रही परेशानी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Sun, 11 Oct 2026 01:32 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:32 PM IST
सार
भोपाल के फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट का आरोप लगा है। पिता का दावा है कि प्रिंसिपल के थप्पड़ मारने से बच्चे को चोट आई और सुनने में परेशानी हो रही है। एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक, पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
फादर एग्नेल स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने प्रिंसिपल मनोहर काटा पर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, बच्चे के चेहरे और कंधे पर चोट के निशान हैं। उसे सुनने में परेशानी हो रही है और घर पहुंचने पर चक्कर आने से वह गिर गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट के साथ स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। घटना 8 अक्टूबर की बताई गई है। छात्र के पिता उजेर अहमद ने उसी रात गांधीनगर थाने में शिकायत की थी। उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान बेटा माफी मांगता रहा, लेकिन प्रिंसिपल ने उसकी बात नहीं सुनी। घर लौटने पर बच्चे ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पुलिस बोली- एक थप्पड़ मारने की बात सामने आई
एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक, पुलिस को हमीदिया अस्पताल से बच्चे की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलसी) मिली थी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि स्कूल में बच्चे की किसी हरकत को लेकर शिक्षक ने उसे समझाया था। इसके बाद भी नहीं मानने पर शिक्षक उसे प्रिंसिपल के पास ले गए। प्रिंसिपल की ओर से बच्चे को एक थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। एडीसीपी ने बताया कि परिजनों ने बच्चे को सुनने में परेशानी होने और मानसिक आघात पहुंचने की बात कही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के जरिए चोटों की प्रकृति का पता लगा रही है। साथ ही स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जांच से जुड़े तथ्यों और फुटेज की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिता ने लगाया समझौते के लिए फोन करने का आरोप
उजेर अहमद का कहना है कि शिकायत के बाद से उन्हें जांच जारी होने और मेडिकल रिपोर्ट मंगाए जाने की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने मामले में एफआईआर की प्रति देने और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल से जुड़े एक व्यक्ति ने फोन कर समझौता करने के लिए कहा। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि बच्चे के साथ हुई घटना की सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: दिन में तेज धूप, रात में ठंड, ग्वालियर-चंबल में 2 दिन आंधी-पानी के आसार
स्कूल प्रबंधन का पक्ष आना बाकी
मामले में स्कूल प्रबंधन और संबंधित प्रिंसिपल की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही चोटों की प्रकृति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।