फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Preparations for Ganesh festival complete in Bhopal, it is mandatory to install CCTV cameras in big fl

Bhopal: भोपाल में गणेश उत्सव की तैयारी पूरी, बड़ी झांकियों में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य, पुलिस करेगी निगरानी

Tue, 26 Aug 2025 09:51 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 26 Aug 2025 09:51 AM IST
सार

भोपाल में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। जिला प्रशासन नगर निगम और भोपाल पुलिस ने गणेश उत्सव को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। शहर में करीब 4 हजार गणेश पंडाल बनेंगे। 250 जगह बड़ी झांकियां बन रही हैं। बड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Preparations for Ganesh festival complete in Bhopal, it is mandatory to install CCTV cameras in big fl
गणेश प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को लेकर भोपाल में तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम और भोपाल पुलिस ने गणेश उत्सव को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर में करीब 4 हजार गणेश पंडाल बनेंगे। 250 जगह बड़ी झांकियां बन रही हैं। बड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। निगम हर झांकी से रोज निर्माल्य इकट्ठा करने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर रहा है।

विज्ञापन



देर रात तक गश्त करेगी पुलिस
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्रा ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की और उन्हें विशेष दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में देर रात्रि तक निरंतर गश्त करेंगे व असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। अपराधों की रोकथाम हेतु अवैध शराब तस्कर, आर्म्स तस्कर, मादक पदार्थ, जुआ,सट्टा के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करें एवं निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करेंl सोशल मीडिया पर नजर रखें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें l

विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल मेट्रो के अंतिम परीक्षण की तैयारियां तेज, सुरक्षा का जिम्मा SAF मेट्रो कंपनी को सौंपा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का नहीं होगा किसी तरह का शटडाउन
इधर बिजली कंपनी ने सभी समितियों से वैध बिजली कनेक्शन लेने की अपील की है। इधर, त्योहार के चलते बिजली कंपनी के अमले द्वारा शहर में मंगलवार और बुधवार को बिजली योजना से जुड़े कोई काम नहीं किए जाएंगे। इन दोनों दिनों किसी भी तरह का शटडाउन नहीं होगा। अब तक 27 झांकियों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। बिजली कंपनी के अफसरों के अनुसार, ज्यादातर समितियां अंतिम दिन ही आवेदन करती हैं। बुधवार को स्थापना से पहले सभी बड़ी झांकियों में कनेक्शन होने की उम्मीद है। 2022 में नेहरू नगर में और 2024 में बिलखिरिया में झांकी के करंट से एक-एक बच्चे की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-कटारा हिल्स में 13 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed