{"_id":"6aaa701a3d081eff420cbe48","slug":"bhopal-political-temperature-rises-following-owaisi-s-rally-hindu-organization-now-seeks-permission-for-t-r-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: ओवैसी की सभा के बाद सियासत गरम, अब हिन्दू संगठन ने 5 अक्टूबर को टी. राजा की सभा की मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: ओवैसी की सभा के बाद सियासत गरम, अब हिन्दू संगठन ने 5 अक्टूबर को टी. राजा की सभा की मांगी अनुमति
Wed, 16 Sep 2026 04:02 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:02 PM IST
सार
ओवैसी की सभा के बाद भोपाल में टी. राजा की सभा को लेकर सियासत तेज हो गई है। हिंदू उत्सव समिति ने 5 अक्टूबर के कार्यक्रम के लिए पुलिस कमिश्नर को आवेदन दिया है। समिति ने ओवैसी की सभा का हवाला देते हुए टी. राजा की सभा को भी अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर से मिला हिन्दू संगठन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भोपाल में हुई सभा के बाद अब तेलंगाना के विधायक टी. राजा की सभा को लेकर सियासत तेज हो गई है। श्री हिंदू उत्सव समिति ने 5 अक्टूबर को टी. राजा की सभा के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी है। समिति ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह को आवेदन देकर इकबाल मैदान, सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान या अग्रसेन चौक, इमामी गेट में सभा कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और संत समिति के अध्यक्ष महंत अनिल नंद महाराज के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को आवेदन सौंपा। तिवारी ने कहा कि जब ओवैसी को सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में सभा की अनुमति दी गई है, तो टी. राजा की सभा के लिए अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से 5 अक्टूबर के कार्यक्रम को अनुमति देने की मांग की।
ओवैसी की सभा का हवाला देकर उठाई मांग
समिति ने टी. राजा की सभा के लिए अनुमति मांगते हुए ओवैसी की हालिया सभा का हवाला दिया है। ओवैसी ने मंगलवार रात सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में समान नागरिक संहिता को लेकर सभा की थी। उन्होंने मध्यप्रदेश में यूसीसी से मुसलमानों को बाहर रखने की मांग की थी और सरकार पर आरएसएस का एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लव जिहाद कानून समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा था। इसके बाद हिंदू उत्सव समिति ने टी. राजा की सभा का मुद्दा उठाया है। समिति का कहना है कि भोपाल में अलग-अलग विचार रखने वाले नेताओं के कार्यक्रमों के लिए अनुमति के मामले में समान मापदंड होना चाहिए।
मई में नहीं मिली थी टी. राजा की सभा को अनुमति
टी. राजा की भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में 31 मई को धर्मसभा प्रस्तावित थी। पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। कार्यक्रम रद्द होने के बाद टी. राजा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। धर्मसभा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में तलैया थाने में शिकायत और एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसमें दो सोशल मीडिया खातों के संचालकों पर धमकी, अभद्र भाषा और भड़काऊ टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’, एक तीर से कई निशाने साधेंगे राहुल गांधी, जानें इंदौर को ही क्यों चुना?
अब प्रशासन के फैसले पर नजर
हिंदू उत्सव समिति ने 5 अक्टूबर को टी. राजा की सभा के लिए अनुमति मांगी है। समिति ने तीन संभावित स्थानों का विकल्प भी प्रशासन के सामने रखा है। अब पुलिस प्रशासन को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार कर अनुमति के संबंध में निर्णय लेना है।

Bhopal: Political temperature rises following Owaisi's rally; Hindu organization now seeks permission for T. Raja's rally on October 5.