फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Police Bizarre Move Victim Forced to Buy New Goods to Strengthen Fraud Case Against Scammer

MP: भोपाल पुलिस का 'अनोखा' कारनामा! ठगी के मामले में केस मजबूत करने के लिए पीड़ित से ही खरीदवा लिया नया सामान

Sat, 22 Aug 2026 10:48 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 10:48 AM IST
सार

MP News: भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में जालसाजी के एक मामले में दुकानदार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुकानदार के मुताबिक, आरोपी आठ सूट और दो साड़ियां लेकर भुगतान किए बिना चला गया और बाद में सामान बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bhopal Police Bizarre Move Victim Forced to Buy New Goods to Strengthen Fraud Case Against Scammer
शाहपुरा थाना भोपाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल में जालसाजी के एक मामले में पुलिस की कार्रवाई ने ही पीड़ित दुकानदार को दूसरी बार नुकसान में डाल दिया। आरोप है कि जालसाज द्वारा ठगी किया गया सामान बेच देने के बाद पुलिस ने केस को मजबूत करने और जब्ती दिखाने के लिए उसी दुकानदार से दोबारा वैसा ही सामान मंगवा लिया। करीब 15 हजार रुपए का यह सामान अब पुलिस के मालखाने में केस प्रॉपर्टी के रूप में जमा है। दुकानदार का कहना है कि अब उसे अपना सामान कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वापस मिल सकेगा। मामले को लेकर अलोरा डिजाइन स्टूडियो के संचालक अमित चौकसे ने शाहपुरा पुलिस की कार्रवाई की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है।
विज्ञापन


खरीदने के बहाने ले गया आठ सूट और दो साड़ियां
फरियादी अमित चौकसे के अनुसार, आरोपी अनिल मिश्रा उनकी दुकान पर आया था। उसने आठ सूट और दो साड़ियां समेत करीब 15 हजार रुपए का सामान खरीदने के बहाने लिया। भुगतान करने का भरोसा देकर वह सामान लेकर चला गया, बाद में भुगतान नहीं किया। अमित का आरोप है कि आरोपी ने ठगी से हासिल सामान को आगे बेच दिया और रकम अपने पास रख ली। शिकायत मिलने के बाद शाहपुरा पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। हालांकि, आरोपी के कब्जे से ठगी का मूल सामान बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन


असली सामान नहीं मिला तो दुकानदार से मंगवाया नया माल
दुकानदार का आरोप है कि ठगी का सामान बरामद नहीं होने के बाद पुलिस ने केस को मजबूत करने और जब्ती दिखाने के लिए उससे दोबारा वैसा ही सामान उपलब्ध कराने को कहा। पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करते हुए अमित ने करीब 15 हजार रुपए का सामान फिर से उपलब्ध करा दिया। आरोप है कि पुलिस ने बाद में एक खंडहरनुमा इमारत में इसी सामान की जब्ती दिखा दी। अब यह सामान केस प्रॉपर्टी के तौर पर पुलिस के मालखाने में जमा है। दुकानदार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आरोपी मूल सामान बेच चुका था, तो केस मजबूत करने के लिए पीड़ित से नया सामान लेकर उसकी जब्ती दिखाने की जरूरत क्यों पड़ी? उसका कहना है कि ठगी का नुकसान झेलने के बाद पुलिस की कार्रवाई का आर्थिक बोझ भी उसी पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल, जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?

क्या कह रही शाहपुरा पुलिस?
शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने कहा कि आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसी वजह से शिकायतकर्ता की ओर से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच अधिकारी से पूरी जानकारी ली जाएगी और आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed