फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: PCC chief takes a dig at falling tomato prices, says farmers are in loss, government should market qua

Bhopal: टमाटर के गिरते दाम पर PCC चीफ का तंज, बोले-किसान घाटे में, सरकार करे गुणवत्तापूर्ण टमाटर की मार्केटिंग

Sun, 23 Mar 2025 07:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 23 Mar 2025 07:53 PM IST
सार

 Falling tomato prices: मध्य प्रदेश में टमाटर के गिरते दाम पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होने कहा है कि किसान घाटे में है, सरकार गुणवत्तापूर्ण टमाटर की मार्केटिंग कराए।
 

विज्ञापन
Bhopal: PCC chief takes a dig at falling tomato prices, says farmers are in loss, government should market qua
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इन दिनों टमाटर के रेट लगातार गिरते जा रहे हैं। टमाटर की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान कम दामों में भी टमाटर बेचने के लिए मजबूर है। कई जगह तो किसान टमाटर को रास्ते में फेक रहे हैं।  किसानों हो रहे नुकसान को लेकर एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंता जताई है। उन्होने ने कहा है किसान घाटे में चल रहे हैं। सरकार किसानों को लाभ की बिक्री सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


 

2 साल में टमाटर का उत्पादन करीब 5 लाख मीट्रिक टन बढ़ा
 जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि मप्र में 2 साल में टमाटर का उत्पादन करीब 5 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ गया है! साल 2022 में उत्पादन 32.73 मीट्रिक टन हुआ था! उस समय रकबा एक लाख 14 हजार 501 हेक्टेयर था! जो बढ़कर, साल 2024 में एक लाख 27 हजार 740 हेक्टेयर हो गया है! रकबा बढ़ने से अब टमाटर का उत्पादन भी 36 लाख 94 हजार 702 मीट्रिक टन हो गया है! किंतु, किसान फिर घाटे में हैं!
विज्ञापन



किसान अब टमाटर में भी करोड़ों के घाटे में आ गए
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि गेहूं, धान,  सोयाबीन की फसलों में नुकसान उठा रहे मप्र के किसान अब टमाटर में भी करोड़ों के घाटे में आ गए हैं! सीएम को अब मप्र के गुणवत्तापूर्ण टमाटरों की मार्केटिंग कर, किसानों की लाभ की बिक्री सुनिश्चित करनी चाहिए!
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल मंडल में रेलवे मजिस्ट्रेट की कार्रवाई, बिना टिकट यात्री और स्टॉल्स पर ठोका 79 हजार का जुर्माना


तीन से पांच रुपए किलो बिक रहा टमाटर
जानकारी के लिए बतादें कि मार्च महीने में टमाटर के दामों में भारी गिरावट आई है और भाव औंधे मुंह गिरते हुए 50 से 80 रुपए प्रति कैरेट तक आ पहुंचे हैं। एक कैरेट में लगभग 25 किलो टमाटर होता है। इस तरह प्रति किलो टमाटर का दाम केवल 3 से 5 रुपए तक रह गया है। मौजूदा समय में रोजाना 6 से 7 हजार कैरेट टमाटर मंडी में पहुंच रहे है। किसानों के पास टमाटर को खेतों में खराब होने से बचाने के लिए मंडी में बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 

यह भी पढ़ें-आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार


गर्मियों में बढ़ते हैं टमाटर के रेट
सर्दियों में हरी सब्जियों की अधिक उपलब्धता के कारण टमाटर की मांग कम हो जाती है, जिससे इसके दाम गिर जाते हैं। गर्मियों में जब आवक घटकर 2 से 3 हजार कैरेट रह जाती है, तब टमाटर के दाम धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं। यही टमाटर बारिश और सर्दियों के मौसम में 1000 से 1200 रुपए प्रति कैरेट तक बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed