फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: PCC chief came out from under the elephant statue in Amarkantak, challenged CM and former CM, know wha

Bhopal: अमरकंटक में हाथी प्रतिमा के नीचे से भी निकले PCC चीफ, CM और पूर्व CM को दे दी चुनौती, जानें क्या कहा

Wed, 12 Feb 2025 08:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 12 Feb 2025 08:15 PM IST
सार

अमरकंटक पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने  नर्मदा की पूजा अर्चना की और हाथी प्रतिमा के नीचे से निकले। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम को चुनौती दी है। पटवारी ने कहा कि अमरकंटक आएं और हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलकर दिखाएं।

विज्ञापन
Bhopal: PCC chief came out from under the elephant statue in Amarkantak, challenged CM and former CM, know wha
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी संगठन को मजबूत करने इन दिनों प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। पटवारी बुधवार को अनूपपुर के मरकंटक पहुंचे और  नर्मदा की पूजा अर्चना की इसके हाथी प्रतिमा के नीचे से निकले। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम को चुनौती दी है। पटवारी ने कहा कि अमरकंटक आएं और हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलकर दिखाएं। जीतू पटवारी ने मां नर्मदा मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही प्रदेश के नागरिकों के कल्याण और सुख समृद्धि के लिए मां नर्मदा से कामना करता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन

हांथी के नीचे से निकले तो मनोकामना हो जाती है पूरी
 जीतू पटवारी ने कहा कि अमरकंटक की हाथी मूर्ति को लेकर मान्यता है “यदि इसके नीचे से निकल जाते हैं, तो क्लेशों से मुक्ति और मनोकामना की पूर्ति हो जाती हैं। मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पुण्य सलिला की कृपा से, हाथी प्रतिमा के नीचे से निकलकर माई के दरबार में दंडवत प्रणाम किया। 2 वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 100 करोड़ की लागत से अमरकंटक में नर्मदा कॉरिडोर ब नाने की घोषणा की थी। अनूपपुर में मां नर्मदा लोक की कार्ययोजना बनाने का फैसला लिया था। पटवारी ने  पूछा कि क्या मोहन सरकार बताएगी, इस निर्णय पर कितना काम हुआ? मैं फिर से भाजपा से पूछ रहा हूं कि धर्म, आस्था और विश्वास के नाम पर झूठ बोलने का आदतन अपराध कब तक करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों को बांटा कंबल
जीतू पटवारी  ने सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दी है। पीसीसी चीफ ने कहा कि मैं पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं,’अगली बार जब भी अमरकंटक आएं, हाथी प्रतिमा के नीचे से निकल कर दिखाएं। पटवारी ने अमरकंटक में गरीबो को कंबल का कितरण किया। इसके बाद जीतू पटवारी पुष्पराजगढ़ विधानसभा की बैठक के लिए निकल गए। आपको बता दें कि जीतू पटवारी तीन दिवसीय दौरे अनूपपुर दौरे पर हैं। जहां वे तीनों विधानसभा अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ और कोतमा में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे और संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed