{"_id":"68add0e22399f15b5a0f3dc8","slug":"bhopal-patwari-replied-to-the-controversial-statement-said-if-we-do-not-raise-our-voice-then-who-will-bjp-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: विवादित बयान का पटवारी ने दिया जवाब, बोले- हम आवाज नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा,आवाज नहीं दबा सकती BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: विवादित बयान का पटवारी ने दिया जवाब, बोले- हम आवाज नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा,आवाज नहीं दबा सकती BJP
Tue, 26 Aug 2025 08:53 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:53 PM IST
सार
विवादित बयान के बीच जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में शराब और ड्रग्स की खपत बेतहाशा बढ़ी है। युवाओं के अलावा बच्चे तक नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस मुद्दे पर अगर विपक्षी दल कांग्रेस आवाज नहीं उठाएगी तो कौन उठाएगा। मध्य प्रदेश में शराब की खपत बढ़ी है, ये मैं नहीं बल्कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बयान पर उठे विवाद पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को जबलपुर पहुंचे काफी आक्रामक मुद्रा में दिखाई दिए। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में शराब और ड्रग्स की खपत बेतहाशा बढ़ी है। युवाओं के अलावा बच्चे तक नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस मुद्दे पर अगर विपक्षी दल कांग्रेस आवाज नहीं उठाएगी तो कौन उठाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में शराब की खपत बढ़ी है, ये मैं नहीं बल्कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट है। अगर केंद्र सरकार ही कहती है कि मध्य प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ी है तो इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आवाज उठाएगी। अगर किसी घर में कोई बेटा नशा करके पहुंच रहा है तो उन माता-पिता पर क्या बीतती है, क्या बीजेपी सरकार इस बात का जवाब देगी।
गलत तरीके से पेश कर बीजेपी सरकार
उन्होंने भोपाल के अलावा मालवा में पकड़े ड्रग्स का हवाला देते हुए कहा कि तस्करों के फोटो किन बीजेपी नेताओं के साथ हैं, क्या उन पर कार्रवाई करने की हिम्मत मुख्यमंत्री मोहन यादव दिखाएंगे। हरतालिका तीज पर उनकी बात को गलत तरीके से पेश कर बीजेपी सरकार अपने गुनाहों पर पर्दा डालना चाहती है। कांग्रेस नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।
यह भी पढ़ें-जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान
विज्ञापन
मेरी भी दो बेटियां हैं
जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर में भी महिलाएं हैं। मेरी भी दो बेटियां हैं। घर का कोई भी सदस्य यदि शराब पीकर आता है तो परिवार पर क्या बीतती है। भारत सरकार की कई एजेंसियां कह रही हैं कि मध्य प्रदेश में शराब पीने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है और यदि समाज में शराबखोरी बढ़ रही है तो इसके खिलाफ विपक्ष आवाज नहीं उठाएगा तो कौन उठाएगा। भोपाल के अलावा मंदसौर में हर दो-तीन महीने में ड्रग्स के बड़े जखीरे पकड़े जाते हैं।
यह भी पढ़ें-1060 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र बांटे, सीएम बोले- एमपी देश की विद्युत आवश्यकताओं की भी पूर्ति कर रहा
ड्रग्स तस्करों की मंत्रियों के साथ आती है फोटो
जीतू पटवारी ने कहा कि ड्रग्स तस्करों की मंत्रियों के साथ फोटो आती है, क्या यह बात विपक्ष को नहीं उठानी चाहिए. शहरों में गली-गली नशे की सामग्री उपलब्ध है। यदि लोग शराब पीकर नशे के आदी बना रहे हैं तो यह गलत है और उसके खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी। सभी लोगों को इस बुराई के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं, अपराध बढ़ रहे हैं, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इन मामलों को लेकर कांग्रेस विरोध करती रहेगी।