{"_id":"652c03a3c93f51b27100830c","slug":"bhopal-outsourced-teacher-of-government-school-hanged-himself-accused-school-management-of-torture-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: सरकारी स्कूल के आउटसोर्स टीचर ने लगाई फांसी, स्कूल प्रबंधन पर लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: सरकारी स्कूल के आउटसोर्स टीचर ने लगाई फांसी, स्कूल प्रबंधन पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sun, 15 Oct 2023 08:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 08:52 PM IST
सार
भोपाल के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ अध्यापक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके पास से सुसाइड मिला है, जिसमें उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के गुनगा स्थित एक शासकीय स्कूल में पदस्थ आउटसोर्स टीचर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि 23 वर्षीय आकाश यादव मूलत: अशोक नगर के रहने वाले थे। वे गुनगा थानांतर्गत हर्राखेड़ा स्थित शासकीय स्कूल में आउटसोर्स टीचर थे और स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित किराए के मकान में रहते थे। शनिवार सुबह वे निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंचे तो साथी शिक्षकों ने फोन लगाया। फोन अटैंड नहीं होने पर एक शिक्षक पता लगाने के लिए उनके कमरे पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मामले की सूचना गुनगा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो आकाश अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले।
स्कूल प्रबंधन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
टीआई शर्मा ने बताया कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस नोट में तीन लोगों के नाम भी लिखे गए हैं, जो उनका जीवन बर्बाद करने की धमकी देते थे। पलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है, जिसे लेकर वह अशोक नगर के लिए रवाना हो गए। जब्त हुए सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की जांच कराई जा रही है। मर्ग जांच के बाद प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।