फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Outsourced health workers of the state have not received salary for several months, appealed to Deputy

Bhopal: प्रदेश के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को कई महीनों से नहीं मिला वेतन, डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

Thu, 21 Aug 2025 09:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 21 Aug 2025 09:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में कंपनियों की लापरवाही से आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश भर के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Bhopal: Outsourced health workers of the state have not received salary for several months, appealed to Deputy
आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 30 हजार के करीब आउटसोर्स कर्मचारी काम करते हैं। जिनका वेतन कंपनियों द्वारा दिया जाता है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में कंपनियों की लापरवाही से कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी इसे लेकर लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं, इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। अब प्रदेश भर के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से गुहार लगाई है। डिप्टी सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनका वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन



सभी जिलों में अलग-अलग वेतन
गौरतलब है कि प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में विगत कई वर्षों से विभिन्न पदों पर 30 हजार से अधिक आउट सोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि जिले के अधिकारियों एवं निजी कंपनी की मनमानी के कारण शासन द्वारा निर्धारित कुशल श्रमिक दर, अर्ध कुशल श्रमिक दर से वेतन न देते हुए सभी जिलों में अलग-अलग वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-मार्च 2027 तक हर ग्रामीण परिवार तक पहुंचेगा नल से जल, प्रदेश ने हासिल किया 70% से अधिक लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन



श्योपुर में 9 महीने से नहीं मिला वेतन 
उन्होंने बताया कि श्योपुर में 9 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिला उज्जैन में कई कर्मचारियों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिला नरसिंहपुर में कई कर्मचारियों को पिछले 5 मार्च से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिला जबलपुर में पिछले चार माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के कई जिलों में विगत कई माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें-विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवाओं की भूमिका अहम,कैंप में विद्यार्थी सीख रहे व्यावसायिक कौशल

11 माह की बकाया एरियर राशि लंबित
कोमल सिंह ने बताया कि वेतन के साथ-साथ श्रम विभाग द्वारा पुनरीक्षित वेतन वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से की गई थी उक्त अवधि का 11 माह की बकाया एरियर राशि लंबित है। जिसे शीघ्र दिया जाए, साथ ही न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए। प्रदेश के हजारों आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए ठोस नीति बनाने की मांग डिप्टी सीएम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed