फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: On the first day of Rakshabandhan festival, 24 thousand sisters tied Rakhi to Minister Sarang, pledged

Bhopal: रक्षाबंधन महोत्सव के पहले दिन मंत्री सारंग को 24 हजार बहनों ने बांधी राखी, लव जिहाद के खिलाफ संकल्प

Mon, 11 Aug 2025 06:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 11 Aug 2025 06:45 PM IST
सार

मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को सबसे बड़े 'नरेला रक्षाबंधन महोत्सव' का शुभारंभ किया।महोत्सव के पहले दिन 24 हज़ार 211 बहनों ने सारंग को राखी बांधी। सारंग ने लव जिहाद और नशे के खिलाफ संकल्प दिलवाते हुए कहा कि हिन्दू-बहन बेटियों को बहला फुसलाकर व षड्यंत्र कर लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है।

विज्ञापन
Bhopal: On the first day of Rakshabandhan festival, 24 thousand sisters tied Rakhi to Minister Sarang, pledged
मंत्री सारंग को राखी बांधती बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को सबसे बड़े 'नरेला रक्षाबंधन महोत्सव' का शुभारंभ किया। महोत्सव के पहले दिन 24 हज़ार 211 बहनों ने सारंग को राखी बांधी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिन्दू बहन-बेटियों को लव जिहाद जैसे षड्यंत्र से बचाना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से दूर रखना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा धर्म और कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ‘विश्वास विजय वाहिनी’ की महिला कार्यकर्ता लव जिहाद और नशे के विरुद्ध घर-घर जाकर जन जागरण करेंगी। इस अभियान में पीड़ित परिवारों को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन



लव जिहाद से पीड़ित परिवारों को नि:शुल्क कानूनी सहायता
महोत्सव के दौरान सारंग ने लव जिहाद और नशे के खिलाफ संकल्प दिलवाते हुए कहा कि हिन्दू-बहन बेटियों को बहला फुसलाकर व षड्यंत्र कर लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। इसके खिलाफ ‘विश्वास विजय वाहिनी’ की महिला कार्यकर्ता 20 अगस्त तक नरेला विधानसभा सहित भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि लव जिहाद से पीड़ित परिवारों के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि वे न्याय और सुरक्षा पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का पाकिस्तानी कनेक्शन, कांग्रेस बोली- सुरक्षा को है खतरा


नशे के खिलाफ सामाजिक एकजुटता
मंत्री सारंग ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का पतन कर देता है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद और नशे, दोनों ही सामाजिक रोग हैं, जिनके खिलाफ जागरूकता और एकजुट प्रयास जरूरी हैं। इस मुहिम में सभी एक साथ आये। 


यह भी पढ़ें-शिवराज बोले-राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में, ये देश को कमजोर करना चाहते हैं

बहनों ने ऑपरेशन सिंदूर राखी भी बांधी
महोत्सव के पहले दिन 24 हज़ार 211 बहनों ने मंत्री सारंग को राखी बांधी। रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान बहनों ने 'ऑपरेशन सिंदूर राखी' भी बांधी। इस दौरान सारंग ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप छाता, अभिमंत्रित रुद्राक्ष, महाकुंभ का पवित्र गंगा जल व महाकालेश्वर का चित्र भेंट किया। समारोह में बहनों के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर बहनों ने मंत्री सारंग पर पुष्पवर्षा कर उनका स्नेहिल स्वागत किया। कल 12 अगस्त को वार्ड 78 के विश्वकर्मा नगर और वार्ड 69 के श्री दुर्गा धाम मन्दिर अशोका गार्डन में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed