फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal old lover and his friend of woman living separately from her husband raped her gave her intoxicants

Bhopal: पति से अलग रह रही महिला के पुराने आशिक और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदगी की

Mon, 05 Aug 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बजरिया थाना एरिया में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुराने प्रेमी और उसके दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
Bhopal old lover and his friend of woman living separately from her husband raped her gave her intoxicants
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति से अलग रहने वाली महिला को उसका पुराना प्रेमी बदनाम करने की धमकी देकर अपने घर ले गया। यहां पर उसने पानी में नशीला पदार्थ पिलाया तथा महिला के साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद ही इस युवक का दोस्त घर पर आया तथा उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


दुष्कर्म करने के बाद किसी को कुछ भी न बताने की धमकी देते हुए महिला को जाने दिया। महिला ने थाने में जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बजरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय महिला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती है। वह अपने पति से अलग होकर रहने लगी है। महिला एक होटल में काम करती है। पति से अलग होने के बाद महिला रिषी नाम के युवक के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच की दोस्ती जल्द ही प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। युवक ने महिला को शादी करने का झांसा दिया तथा उसके साथ नजदीकियां बढ़ा लीं। थोड़े दिन बाद ही महिला को पता चला युवक ने शादी का झूठा वादा किया है तथा वह पहले से ही शादीशुदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात पता लगते ही महिला ने युवक से दूरी बनाते हुए उससे बात करना बंद कर दी। शनिवार की देर रात महिला होटल से काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में रिषी कुशवाहा मिल गया। उसने महिला से साथ में चलने को कहा, उसने कहा कि उसे कुछ बात करनी है। महिला ने मना किया तो उसने पुराने प्रेम-प्रसंग की बात सबको बताकर बदनाम करने के की धमकी दी। 

महिला जब डर गई तो युवक उसे बजरिया इलाके में अपने घर पर ले गया। यहां पर उसने महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पीने के लिए दिया। पानी पीते ही महिला बेसुध होने लगी। महिला के नशे में आने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर रिषी का एक दोस्त भी वहां पर पहुंचा तथा उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।


वारदात के बाद दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण वह कुछ घंटों तक डरी रही। लेकिन रविवार की रात वह थाने पहुंची तथा शिकायत कर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 70 (1), 351 (3) तथा 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी रिषी व उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed