फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: NSUI reaches CBI office against fake nursing colleges, demands to make the report public

Bhopal: फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ सीबीआई ऑफिस पहुंची एनएसयूआई, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Mon, 15 Apr 2024 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

एनएसयूआई मेडिकल विंग ने एनएसयूआई नेता रवि परमार के नेतृत्व में सोमवार को सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें फर्जी नर्सिंग कॉलेजों की जांच रिपोर्ट में सूटेबल बताए गए नर्सिंग कॉलेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः जांच करने की मांग की गई। 

विज्ञापन
Bhopal: NSUI reaches CBI office against fake nursing colleges, demands to make the report public
सीबीआई के दफ्तर पहुंचे एनएसयूआई नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज में फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने 308 नर्सिंग कॉलेज की जांच की थी, जिसमें 169 नर्सिंग कॉलेजों को सूटेबल और 66 को अनसूटेबल बताया गया था। 73 नर्सिंग कॉलेज में कमियां बताई थीं, लेकिन अब सीबीआई की जांच पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


एनएसयूआई मेडिकल विंग ने एनएसयूआई नेता रवि परमार के नेतृत्व में सोमवार को सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें फर्जी नर्सिंग कॉलेजों की जांच रिपोर्ट में सूटेबल बताए गए नर्सिंग कॉलेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः जांच करने की मांग की गई। साथ ही मांग की है कि सीबीआई भी अगर जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती करेगी तो फिर आम नागरिक किसके ऊपर भरोसा करेगा ?
विज्ञापन


परमार ने ज्ञापन में कहा कि सीबीआई द्वारा नर्सिंग कॉलेजों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, लेकिन भोपाल के कई कॉलेज ऐसे हैं जिनको सीबीआई की रिपोर्ट में सूटेबल बताया गया है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। रवि ने भोपाल के एपीएस नर्सिंग एकेडमी, मेहको नर्सिंग कॉलेज, अरविंदों नर्सिंग कॉलेज, मलय नर्सिंग कॉलेज की जांच में लीपापोती का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में इन सभी कॉलेज को सूटेबल बताया गया है जबकि यह सभी कॉलेज नियम विरुद्ध संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग कॉलेजों की किया जाए दोबारा निरीक्षण
परमार ने कहा कि एनएसयूआई आपसे मांग करती है कि इन नर्सिंग कॉलेजों की निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः निरीक्षण करवाया जाए और फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर जमा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दें, जिससे स्वतंत्र जांच एजेंसी की कार्रवाई पर आम जनमानस का विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed