फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: NSUI poured milk on the portrait of Colonel Sofia, burnt the effigy of minister Vijay Shah, smeared it

Bhopal: NSUI ने कर्नल सोफिया के छाया चित्र पर किया दूध अभिषेक, मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला, पोती कालिख

Wed, 14 May 2025 06:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 14 May 2025 06:31 PM IST
सार


NSUI नें भोपाल में  कर्नल सोफिया कुरैशी और महिला अधिकारी भूमिका यादव के चित्रों पर दूध अभिषेक कर उन्हें "राष्ट्र का गौरव" बताया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विजय शाह के पुतले को चप्पलों से पीटा और कालिख पोतकर उनका विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Bhopal: NSUI poured milk on the portrait of Colonel Sofia, burnt the effigy of minister Vijay Shah, smeared it
भोपाल में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना की वीर महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI  द्वारा राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कर्नल सोफिया कुरैशी और महिला अधिकारी भूमिका यादव के चित्रों पर दूध अभिषेक कर उन्हें "राष्ट्र का गौरव" बताया। वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विजय शाह के पुतले को चप्पलों से पीटा और कालिख पोतकर उनका विरोध दर्ज कराया। NSUI नेताओं ने इसे "सेना और बेटियों के अपमान का प्रतीक" बताते हुए मंत्री को बेशर्मी की मिसाल करार दिया।
विज्ञापन


भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा
NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि जिस देश में बेटियां सरहद पर वीरता की मिसाल बन रही हैं, वहां भाजपा का मंत्री उन्हें आतंकी की बहन कहकर अपमानित कर रहे है। इससे ज़्यादा शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी बात और क्या हो सकती है, यही भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा है। चौकसे ने कहा कि क्या भाजपा के लिए कुर्सी वर्दी से ज़्यादा कीमती है? जब शिवराज सिंह की पत्नी पर टिप्पणी पर भाजपा आहत होती है, तो अब चुप क्यों है?”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एम्स भोपाल में होगा बच्चों की हार्मोनल बीमारियों का इलाज, DM इन पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कोर्स शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


उग्र आंदोलन की चेतावनी
मध्यप्रदेश NSUI ने मांग की है कि मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए, अन्यथा आने वाले 48 घंटों में NSUI पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ेगा।NSUI का स्पष्ट संदेश है "देश की बेटियों और सेना का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed