फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Now there is no mercy for the careless in NHM, the new MD showed the way out to the officials who reac

Bhopal: NHM में लापरवाहों की अब खैर नहीं, नई MD ने बैठक में लेट पहुंचे अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Sat, 07 Dec 2024 09:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 07 Dec 2024 09:02 PM IST
सार

NHM में नई MD डॉ. सलोनी सिडाना ने आमद दे दिया है। उनकी बैठक में लेट पहुंचने वाले आधिकारियों को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं होगी। 

 

विज्ञापन
Bhopal: Now there is no mercy for the careless in NHM, the new MD showed the way out to the officials who reac
मिशन संंचालक एनएचएम डॉ सलोनी सिडाना - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में नई मिशन संचालक (MD) डॉ. सलोनी सिडाना ने आमद दे दी है। अब एनएचएम में लेट लतीफी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की परेड शुरू हो गई है। दरअसल अपने कामों से अलग पहचान बनाने वाली IAS डॉ. सलोनी सिडाना को प्रियंका दास की जगह एनएचएम का एमडी बनाया गया है। अपने स्वभाव के मुताबिक सिडाना काम के प्रति काफी सजग हैं। वहीं एनएचएम में सालों से जमे अधिकारी आलसी होते जा रहे हैं। एनएचएम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई मिशन संचालक ने 2 दिसंबर को अधिकारियों की सुबह 10 बजे बैठक बुलाई थी, लेकिन जब वह 10 बजे मीटिंग हॉल में पहुंची तो एक भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। सिडाना हॉल में ही बैठी रही इस दौरान कई अधिकारी आते रहे कई अधिकारी काफी लेट पहुंचे तो उन्हें बैठक में शामिल नहीं किया गया और बाहर रहने के लिए कहा गया। इसके बाद से एनएचएम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी कर्मचारियों की परेड शुरू है।
विज्ञापन



 ट्रांसफर पोस्टिंग के काम में लगे अधिकारोयों बुरे दिन शुरू
राष्ट्री स्वासथ्य मिशन में कई अधिकारी सालों से जमें हैं और कर्चारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के काम में लगे है। ऐसे डायरेक्टर और उप संचालक के अब बुरे दिन शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कई अधिकारी और कर्मचारियों को डर सता रहा है कि कहीं उन्हें विभाग से हटा ना दिया जाए। जानकारी के अनुसार नई मिशन संचालक को ईमानदारी से अपना कम करने वाले अधिकारी कर्मचारी ही पसंद आते हैं।
विज्ञापन



सालों से जमे अधिकारियों की होगी छुट्टी 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम में कई अधिकारी सालों एक ही जगह पर जमे हुए हैं। जानकारी के अनुसार मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना जल्द ही कई अधिकारियों के विभाग में बदलाव करेंगी और नई टीम के साथ काम करेंगी। जानकारी के अनुसार कई अधिकारी यहां स्वास्थ्य कर्मचारियों के ट्रांसफर में जुटे रहते है। कर्मचारियों से मोटी रकम लेकर उनका ट्रांसफर करवाते हैं। दरअसल प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मियों का ट्रांसफर एनएचएम से ही होता है। जल्द ही ऐसे अधिकारियों का विभाग बदला जाएगा और नई टीम के साथ सिडाना काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाने कैसा रहा डॉ सलोनी सिडाना का कैरियर 
 डॉ सलोनी सिडाना अपनी बेहद सरल और सादगी भरी कार्य शैली के लिए जानी जाती है। सलोनी सिडाना ने एमबीएएस की पढ़ाई की है। इसके बाद पिता के कहने पर यूपीएससी की तैयारी की और पहली बार में ही इसे क्रैक किया। डॉ सलोनी सिडाना अपनी करियर के साथ-साथ शादी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने सादगी के साथ 500 रुपए में कोर्ट मैरिज की थी। डॉ सलोनी सिडाना के पति भी एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। डॉ सिडाना 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पहली बार में ही सलोनी सिडाना ने पूरे देश में 74वीं रैंक हासिल की थी। पहले उन्हें आंध्रप्रदेश कैडर मिला था। बाद में एमपी कैडर में ट्रांसफर ले लिया। सलोनी मध्यप्रदेश के कई जिलों में पदस्थ रही हैं। मंडला जिले में कलेक्टर रहते हुए अलग पहचान बनाई थी। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग की मिशन संचालक के रूप में उनका कार्यकाल कैसा रहेगा यह देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed