फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Now rural patients will also get immediate medical care through air ambulance

Bhopal: अब ग्रामीण मरीजों को भी मिलेगी एयर एंबुलेंस से तत्काल चिकित्सा सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री ने ली समीक्षा

Sun, 25 Feb 2024 02:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 02:03 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने भोपाल स्थित मंत्रालय में एयर एम्बुलेंस सेवा की कार्ययोजना की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों व स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 20-20 करोड़ रुपये से भी अधिक का निवेश किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे और गांवों से भी एयर एंबुलेंस से मरीजों को त्वरित पहुंचाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Bhopal: Now rural patients will also get immediate medical care through air ambulance
भोपाल में डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने समीक्षा बैठक की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब सरकार ने गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवा पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। मप्र के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस सुविधा का लाभ वीआईपी से लेकर सामान्य जनता तक पहुंचेगा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि हम मध्य प्रदेश को मेडिकल हब बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए हम एयर एंबुलेंस पर काम कर रहे हैं, जिससे झाबुआ जैसे क्षेत्र से भी मरीज एयर लिफ्ट करके सीधे इंदौर-भोपाल जैसे मेडिकल सेंटर पर पहुंचाए जा सकेंगे। इसके लिए विमानन विभाग ने एयर एंबुलेंस के लिए टेंडर जारी किया है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर व एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीज चिकित्सा सुविधाओं के साथ सही समय पर अस्पताल पहुंचें और इसके लिए सरकार ने विभिन्न कंपनियों से टेंडर को अनुबंधित किया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने भोपाल स्थित मंत्रालय में एयर एम्बुलेंस सेवा की कार्ययोजना की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों व स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें डॉ दीप्ती सिंह हाड़ा सहित अन्य एक्सपर्ट्स ने एयर एम्बुलेंस की विभिन्न कार्य योजना के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। बता दें कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 20-20 करोड़ रुपये से भी अधिक का निवेश किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे और गांवों से भी एयर एंबुलेंस से मरीजों को त्वरित पहुंचाया जा सकेगा। एयर एंबुलेंस सेवा में विभिन्न एडवांस फीचर्स के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर्स होंगे, जो मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सामग्री और सहायता पहुंचाएंगे। इसके साथ हवाई पट्टियों को सुधारने की भी योजना है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को और भी सुदृढ़ बनाए रखने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed