फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Now Bhopal's wholesale drug market will not open till late night, shops will be closed by 8:30 pm, eff

Bhopal: अब देर रात तक नहीं खुलेगा भोपाल का थोक दवा मार्केट, साढ़े आठ बजे तक बंद होंगी दुकानें, 2 जून से लागू

Fri, 30 May 2025 03:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 30 May 2025 03:38 PM IST
सार

पुराने भोपाल स्थित थोक दवा बाजार की दुकानें अब देर रात तक नहीं खुली रहेंगी। दवा मार्केट खुलने का समय निर्धारित कर दिया गया। अधिकतम समय 8:30 बजे तक का रखा गया है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Bhopal: Now Bhopal's wholesale drug market will not open till late night, shops will be closed by 8:30 pm, eff
थोक दवा बाजार भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ओल्ड सिटी स्थित थोक दवा बाजार की दुकानें अब देर रात तक नहीं खुली रहेंगी। दवा मार्केट खुलने का समय निर्धारित कर दिया गया। अधिकतम समय 8:30 बजे तक का रखा गया है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि यह नई व्यवस्था 2 जून से लागू हो जाएगी। बतादें कि इससे पहले थोक बाजार देर रात तक खुला रहता था, जिससे कई बार आपराधिक घटनाएं भी सामने आई थीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब दुकानें निर्धारित समय पर बंद की जाएंगी।
विज्ञापन


निर्णय लेने से पहले कराई गई वोटिंग 
जितेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि बाजार खुला रखने के समय निर्धारण को लेकर सभी केमिस्टों से बात की गई। इस संबंध में भी बैठक हुई। वॉट्सऐप प्लेटफार्म पर वोटिंग भी कराई गई। जिसमें दवा बाजार को अधिकतम 8 बजे तक बंद करने का बहुमत मिला, इसके बाद संगठन द्वारा एक समिति बनाई गई। जिसमें मार्केट के प्रतिनिधि शामिल किए गए। सभी केमिस्ट एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद बाजार बंद करने का समय निश्चित किया गया। यानी, ग्राहकों के लिए दुकानें 8 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद आधा घंटा क्लोजिंग का रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-PM के दौर पर तंज, नेता प्रतिपक्ष बोले-वादों के फूल खिलेंगे लेकिन जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह  11 से खुलेगी दुकानें
एसोसिएशन ने यह भी साफ किया है कि सुबह दुकान खोलने पर कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन रात में समय पर ही बंद होगा। फिलहाल बाजार खुलने और बंद होने का समय सुबह 11 से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। 15 जून तक कोई पैनल्टी नहीं रहेगी, लेकिन इसके बाद वरिष्ठ केमिस्ट और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सहमति से पैनल्टी राशि तय की जाएगी। ताकि, व्यवस्था बनाई जा सके।

यह भी पढ़ें-सीएम यादव ने ‘अहिल्या वाहिनी’ बाइक रैली और ‘माँ तुझे प्रणाम’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, यह बोले

15 जून तक नहीं लगेगी पेनाल्टी 
संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 15 जून 2025 तक किसी प्रकार की पेनाल्टी का प्रावधान नहीं रहेगा। सभी साथी 15 जून 2025 तक के समय को ट्रायल पीरियड माने एवं अपने व्यापार को इस प्रकार व्यवस्थित करें कि आपके सभी कार्य 8.30 बजे के पूर्व निपट जाएं। संगठन द्वारा 15 जून के पूर्व पेनाल्टी के विषय में अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed