फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Taking a jibe at the PM's visit, the Leader of Opposition said- flowers of promises will bloom but the

Bhopal: PM के दौर पर तंज, नेता प्रतिपक्ष बोले-वादों के फूल खिलेंगे लेकिन जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे

Fri, 30 May 2025 01:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 30 May 2025 01:35 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि पीएम मोदी कल MP आ रहे हैं, महिला सशक्तिकरण की बात कही जा रही है। वादों के फूल खिलेंगे लेकिन प्रदेश की जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Taking a jibe at the PM's visit, the Leader of Opposition said- flowers of promises will bloom but the
नेता प्रतिपक्ष की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती पर 31 मई को महिला सशक्तिकरण को लेकर विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के एक दिन पहले शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासी हमला बोला है। सिंघार ने कहा है कि पीएम मोदी कल MP आ रहे हैं, महिला सशक्तिकरण की बात कही जा रही है। वादों के फूल खिलेंगे लेकिन प्रदेश की जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन



नेता प्रतिपक्ष ने पूछे कई सवाल
1- स्वसहायता समूहों को आजीविका से नहीं जोड़ा गया है। आजीविका के लिए क्या योजना ला रहे हैं?
2-  लाड़ली बहनों को तीन हजार कब मिलेंगे?
3-  देश में महिला आरक्षण कब लागू होगा?   
4- हाईकोर्ट में सिर्फ 3 प्रतिशत महिला जज क्यों? 
5- मप्र पुलिस में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी कब होगी?
6-  मेट्रो प्रोजेक्ट लेट होने से सरकार को यू करोड़ों का नुकसान हुआ, ये कर्ज कैसे चुकाया जाएगा, क्या मेट्रो टिकिट मंहगा होगा?
7- अच्छे दिन में मंहगाई क्यों बढ़ रही?

यह भी पढ़ें-सीएम यादव ने ‘अहिल्या वाहिनी’ बाइक रैली और ‘माँ तुझे प्रणाम’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, यह बोले
विज्ञापन



भोपाल में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कब होगा  शुरू
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि मप्र के हवाई अड्डों पर क्षमता से कम पैसेंजर्स क्यों है। भोपाल में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा कब शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी, पिछड़ों, देवी अहिल्या की बात की जा रही है, लेकिन बजट कितना है यह नहीं पता है। केंद्रीय परियोजनाओं का पैसा कम क्यों आने लगा, क्या यही अच्छे दिन हैं कि मंहगाई बढ़ रही है, इन सबको लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मंत्री विजय शाह का वीडियो फुटेज भोपाल FSL लैब ने लौटाया बोले- वीडियो फुटेज जांच करने में सक्षम नहीं

विजय शाह को माफ करेंगे या सजा देंगे
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि प्रदेश सरकार मंत्री विजय शाह ने जो अपमान किया है उसके लिए विजय शाह को माफ करेंगे या सजा देंगे स्थिति स्पष्ट की जाए। किसानों की आय दोगुना क्यों नहीं कर पाए, स्कूलों में शौचालय और पानी की व्यवस्था क्यों नहीं। पोर्टल से जानकारियां हटाई जा रही हैं। जानकारियां अपडेट क्यों नहीं हो रही हैं, आरटीआई को लेकर नीति स्पष्ट करना पड़ेगी। उज्ज्वला योजना के खाली सिलेंडर छतों पर क्यों रखे हुए हैं। लोकतंत्र की एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर सकें इसकी क्या योजना है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed