फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Youths set fire to vehicles parked outside homes

Bhopal News: एक बार फिर युवकों ने मचाया उत्पात, घरों के बाहर खड़े वाहनों में लगाई आग, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 03 Jul 2025 02:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 03 Jul 2025 02:16 PM IST
सार

मोहल्लेवासियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि रात के समय वाहनों में आग लगाने की घटनाएं लंबे समय से हो रही हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Youths set fire to vehicles parked outside homes
जलकर कबाड़ हुए वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में उत्पाती युवकों ने एक बार फिर से रात के समय गाड़ियों को निशना बनाया है। बदमाशों ने 12 नंबर स्थित मल्टी में वाहनों में आग लगा दी। माना जा रहा है कि रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद प्रकरण तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 नंबर मल्टी में रात करीब 12.45 बजे आधा दर्जन से ज्यादा युवक अलग-अलग गाड़ियों से आए। यहां आने के बाद उन्होंने घरों के बाहर और पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले वालों की नींद खुल गई और उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर अमला और स्थानीय लोगों ने गाड़ियों में लगी आग को बुझाया। बताया जाता है कि मोहल्ले में कुछ घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कैद हो गए हैं। चूंकि अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है, इसलिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों को नहीं देखा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और मामले में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। आगजनी में गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, पंडाल का एक हिस्सा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल


गौरतलब है कि हबीबगंज और कमलानगर इलाके में रात के समय वाहनों में आग लगाने की घटनाएं लंबे समय से हो रही हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस आरोपियों तक पहुंच ही नहीं पाती। कई घटनाओं के पीछे रंजिश की बात सामने आती रही है तो वहीं बगैर किसी कारण उत्पाती युवक वाहनों में आग लगा देते हैं।
 
पहले स्कूटर को टक्कर मारी फिर मारपीट भी की
ऐशबाग इलाके में बुधवार की शाम स्कूटर सवार दो युवकों ने स्कूली छात्र की स्कूटर को टक्कर मार दी। छात्र ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान बेल्ट और हाथ में पहने कड़े से छात्र पर हमला किया गया। पुलिस ने छात्र की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एक्सीडेंट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर स्कूली छात्र है। बुधवार की शाम करीब चार बजे वह अपने दोस्त की स्कूटर पर बैठकर एमपी नगर कोचिंग पढ़ने जा रहा था। शाम करीब चार बजे दोनों जैसे ही सुभाष नगर खेल मैदान के पास पहुंचे, वैसे ही स्कूटर सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटर में टक्कर मार दी। छात्र ने उनसे टक्कर मारने का कारण पूछा तो दोनों ने गाड़ी अड़ाकर रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने डिग्गी में रखा बेल्ट निकाला और छात्र को पीटना शुरू कर दिया। दोस्त ने अपना स्कूटर खड़ा कर उसे बचाने पहुंचा तब तक दूसरे युवक ने हाथ में पहने हुए कड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। दोनों लड़कों ने जब मदद से लिए शोर मचाना शुरू किया तो स्कूटर सवार युवक धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed