{"_id":"699056a3dc085952440ad4a6","slug":"bhopal-news-wedding-return-bolero-overturns-after-hitting-divider-catches-fire-4-youths-seriously-injured-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: शादी से लौट रहे दोस्तों की बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलटी, आग लगने से चार युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: शादी से लौट रहे दोस्तों की बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलटी, आग लगने से चार युवक गंभीर घायल
Sat, 14 Feb 2026 04:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 04:34 PM IST
सार
देर रात तेज रफ्तार ने एक और गंभीर हादसे को जन्म दे दिया। शादी से लौट रहे चार दोस्तों की बोलेरो पलटकर आग का गोला बन गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी बोलेरो, आग का गोला बनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में शादी समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की बोलेरो मुबारकपुर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और दूसरी लेन में पलट गई। पलटते ही वाहन में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 1:30 बजे प्रिंस ढाबा और रंगला पंजाब ढाबा के बीच हुआ। बोलेरो पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उछलकर दूसरी ओर पलट गई। पलटते ही इंजन से आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: खनन माफियाओं पर पुलिस का डंडा: दो थानों में रेत चोरी करते ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए जलती गाड़ी से युवकों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों युवक करोंद में एक दोस्त की शादी में शामिल होकर भानपुर और डोबरा लौट रहे थे। देर रात होने के कारण परिजन लगातार संपर्क कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि जल्दी घर पहुंचने की कोशिश में चालक निखिल ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे उसका गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और ये हादसा हो गया। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन की गति और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
