Bhopal News: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसा ऑयल से भरा ट्रक, क्लीनर की मौत, लोगों ने लूटा तेल
थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने बताया कि करीब 22 टन रिफाइंड ऑयल से भरा ट्रक बूंदी से नागपुर जा रहा था। इस दौरान सड़क किनारे पंक्चर खड़े एक डंपर में पीछे से टकरा गया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई।
विस्तार
राजधानी भोपाल बिलखिरिया इलाके में बीती रात सड़क किनारे पंक्चर खड़े एक डंपर में रिफाइंड ऑयल से भरा तेज रफ्तार ट्रक जा भिड़ा। हादसे में ट्रक के क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा तेल सड़क पर फैल गया, जिसे समेटने के लिए आसपास के लोग टूट पड़े। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को वहां से हटाया और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 22 टन रिफाइंड ऑयल से भरा एक ट्रक बूंदी (राजस्थान) से नागपुर जा रहा था। देर रात यह ट्रक ग्राम झागरिया स्थित मोड़ के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे पंक्चर खड़े एक डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार क्लीनर और ड्राइवर बुरी तरह फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह क्लीनर और चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक क्लीनर की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए क्लीनर का नाम दिलीप, निवासी जीरापुरा (राजगढ़) बताया गया है, जबकि ट्रक खिलचीपुर निवासी कैलाश चला रहा था।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लू का असर, 44 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
तेल लूटने के लिए मची होड़
हादसे के दौरान ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें लदे रिफाइंड ऑयल के ड्रम फट गए। क्लीनर और चालक पूरी तरह से तेल में लथपथ हो गए थे, जबकि अन्य तेल और पैकेट सड़क पर बिखर गए। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों की मदद करने के बजाय तेल लूटने में ज्यादा रुचि दिखाई। पुलिस ने किसी तरह मोर्चा संभाला, लेकिन जब लोग नहीं माने तो स्थानीय लोगों की मदद लेकर उन्हें वहां से हटाया गया।
ये भी पढ़ें: आठ साल की बच्ची से उसके घर में दुष्कर्म, युवक ने तलघर में बंद किया, बेटी की चीखें सुनकर पहुंची मां
रेलिंग नहीं होती तो नीचे गिर जाते वाहन
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय डंपर में कई टन निर्माण सामग्री लदी थी, जिससे उसका वजन काफी ज्यादा था। पंक्चर होने के बाद चालक ने डंपर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। टक्कर मारने वाले ट्रक की रफ्तार काफी तेज़ थी, जिससे डंपर भी आगे की ओर सरक गया। हालांकि सड़क किनारे लोहे की रेलिंग लगी होने के कारण वह ज़्यादा आगे नहीं बढ़ पाया, अन्यथा डंपर और ट्रक दोनों सड़क से करीब दस से बारह फीट नीचे जा गिरते।
ये वीडियो भी देखें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
