{"_id":"64dfab40553224023a08cd93","slug":"bhopal-news-truck-full-of-cng-gas-cylinder-overturned-at-bhadbhada-intersection-of-bhopal-gas-is-leaking-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: सीएनजी गैस के सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: सीएनजी गैस के सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी
Fri, 18 Aug 2023 11:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:33 PM IST
सार
एचपी कंपनी के ट्रक का ड्राइवर नशे में होने के कारण भदभदा चौराहे पर उसने तेजी से ट्रक को टर्न किया, जिस कारण से ट्रक पलट गया है।
विज्ञापन
टैंकर से लीक हो रही गैस पर पानी डालते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एचपी कंपनी का ट्रक रात में भदभदा चौराहे के पास पलट गया। ट्रक भौंरी-बकानिया स्थित एचपी कंपनी के डिपो से सीएनजी सिलेंडरों को रिफिल कराकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचाने जा रहा था। बताया जा रहा है कि एचपी कंपनी के ट्रक का ड्राइवर नशे में होने के कारण भदभदा चौराहे पर उसने तेजी से ट्रक को टर्न किया, जिस कारण से ट्रक पलट गया है। कमला नगर पुलिस के अनुसार रात 10:30 बजे की घटना है। ट्रक ड्राइवर का मेडिकल कराने के साथ उससे पूछताछ की जा रही है। एचपी कंपनी के अधिकारी भी मौके पर रहे हैं। ट्रक के अंदर सीएनजी गैस से भरे कुछ सिलेंडर फूट गए हैं, जिसके कारण गैस तेजी से लीक हो रही है। दमकल से पानी की बौछार कर गैस को फैलने से रोका जा रहा है। एचपी कंपनी की टेक्निकल टीम भी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई है।
मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
जिस भदभदा चौराहे पर हादसा हुआ है, वहां पर रिहायसी बस्ती नहीं है। कुछ दूरी पर 25 वीं बटालियन और होटल ताज लेक फ्रंट है। एहतियात के तौर पर दमकल के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद है। लीकेज बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेजी से गैस लीक होने के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एचपी कंपनी का यह ट्रक डिपो से सिलेंडर रिफिल करने के बाद नेहरू नगर में स्थित पुलिस पेट्रोल पंप पर सिलेंडर की डिलीवरी देने के बाद अन्य स्थानों पर डिलीवरी देने के लिए निकला था। रात 11.30 बजे तक गैस लीक होना बंद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल के भदभदा चौराहे पर सीएनजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सूचना के बाद दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर pic.twitter.com/itrX3G0dy5
— Anand Pawar (@andpwr9262) August 18, 2023विज्ञापन