फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Total three members of PFI arrested, court sent on police remand till February 8

Bhopal News: पीएफआई के तीन सदस्य गिरफ्तार, कोर्ट ने 8 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 04 Feb 2023 10:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 Feb 2023 10:36 PM IST
सार

एसटीएप ने पीएफआई के दो सदस्यों को भोपाल और एक को प्रोडक्शन वारंट पर औरंगाबाद जेल से लाकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। कोर्ट ने तीनों को 8 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Total three members of PFI arrested, court sent on police remand till February 8
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया (PFI) के तीन पदाधिकारियों को एसटीएस ने गिरफ्तार किया है। यह तीनों देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपी गुलाम रसूल, गुलाम नबी, परेज खान को 8 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 (ए) 153(बी), 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

 
एसटीएफ ने आरोपी 37 वर्षीय गुलाम रसूल शाह पिता अब्दुल शाह निवासी ग्राम बांकानेर तहसील मनावर जिला धार को भोपाल से गिरफ्तार किया। यह पीएफआई इंदौर जिला कमेटी के सक्रिय सदस्य होकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क में था। तथा मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भ्रमण कर संगठन के सदस्यों को धार्मिक उपदेश देकर पीएफआई की विचारधारा से प्रेरित करने का काम कर रहे था। वहीं, 56 वर्षीय गुलाम नबी उर्फ साजिद खान पिता गुलाम मुस्तफा खान निवासी जूना रिसाला इंदौर को भी भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। यह पीएफआई का वरिष्ठ सक्रिय सदस्य होकर मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल करीम बेकरीवाला के साथ फाइनेंशियल मैनेजमेंट का कार्य देखता था। साथ ही पीएफआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सीधे संपर्क में रहकर संगठन के कार्यक्रमों में भड़काऊ भाषण देता था।
विज्ञापन

 
आरोपी 30 वर्षीय परवेज खान पिता मुजम्मिल खान  निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र को उक्त प्रकरण में संलिप्त पाये जाने पर प्रोडक्शन वारंट पर औरंगाबाद जेल से लाकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। यह वर्ष 2017 में तत्कालीन पीएफआई डिस्ट्रिक्ट प्रसिडेंट, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) नासिर नदवी के माध्यम से महाराष्ट्र पीएफआई से जुड़ा था, जिसे वर्ष 2019 में औरंगाबाद का डिस्ट्रिक्ट सक्क्रेटरी नियुक्त किया गया। इसके बाद पुणे में शारीरिक सहनशक्ति (Physical Endurance) का कोर्स करने के बाद वर्ष 2021 में इसे सम्पूर्ण महाराष्ट्र का PE इंचार्ज बना दिया गया था। आरोपी परवेज पीएफआई के रीजनल पीई इंचार्ज हैदर हबीब निवासी कर्नाटक के साथ मध्यप्रदेश में कई बार पीई  प्रशिक्षक का कोर्स कराने के लिए आता रहा था। शनिवार को तीनों गिररफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को 8 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed