फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News This is Akashvani and you are watching live recording of your favorite artists

Bhopal News: ये आकाशवाणी है...और आप देख रहे हैं अपने पसंदीदा कलाकारों की लाइव रिकॉर्डिंग

Sat, 25 May 2024 03:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 May 2024 03:56 PM IST
सार

रिकॉर्डेड कार्यक्रमों का प्रसारण तो वह करता ही है। अब इन प्रोग्राम की लाइव रिकॉर्डिंग में श्रोताओं को दर्शक बनाने की अभिनव शुरुआत भी उसने कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal News This is Akashvani and you are watching live recording of your favorite artists
आकाशवाणी कलाकार, भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेडियो का दौर कल भी रहा, आज भी अपनी लोकप्रियता वाली मौजूदगी बनाए हुए है और कल भी इसका जादू बरकरार रहेगा। जन के मन पर पकड़ बनाए रखने के लिए नए-नए प्रयोग किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में आकाशवाणी के भोपाल केंद्र ने एक नई पहल पर काम शुरू किया है। रिकॉर्डेड कार्यक्रमों का प्रसारण तो वह करता ही है, अब इन प्रोग्राम की लाइव रिकॉर्डिंग में श्रोताओं को दर्शक बनाने की अभिनव शुरुआत भी उसने कर दी है।

विज्ञापन


आकाशवाणी भोपाल का संगीत स्टूडियो शुक्रवार को एक नया रूप धारण किए हुए था। इस दिन आकाशवाणी के स्टॉफ के सदस्यों सहित शहर के संगीत प्रेमियों ने दो कलाकारों की रिकार्डिंग होते हुए लाइव देखा, सुना और सराहा। आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट ने बताया कि आकाशवाणी भोपाल ने ‘‘स्वर सरिता’’ शीर्षक से मासिक श्रृंखला आरम्भ की है, जिसके पहले आयोजन में देश के विख्यात तबला वादक पंडित किरण देशपांडे के तबला वादन और प्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका भारती विश्वनाथन की ग़ज़लों का रसास्वादन दर्शकों ने किया। 
विज्ञापन




इधर संगीत लहरी, उधर से तालियों की गड़गड़ाहट
भारती विश्वनाथन ने इस खास महफिल का आगाज़ ‘मजहर इमाम‘ के कलाम ‘‘तू है गर ख़फ़ा ख़ुद से ख़फ़ा हुं मैं भी’’ से किया। उसके बाद फिराक़ गोरखपुरी के कलाम ‘‘किसी का यूं तो हुआ कौन उम्र भर फिर भी’’ से उपस्थित दर्शकों की दाद लूटी। ‘‘अपना दिल पेश करूं अपनी वफा पेश करू’’ साहिर लुधियानवी की इस ग़ज़ल में भारती ने अपने गले की तैयारी दिखाई और उसके बाद जिगर मुरादाबादी के कलाम ‘‘इक लफ्जे़ मोहब्बत का अदना ये फसाना है’’ से अपने गायन का समापन किया। भारती के साथ वायलिन पर पंडित महेश मलिक और तबले पर मोहम्मद नईम ने कुशल संगत की। तत्पश्चात संगीत को अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले पंडित किरण देशपान्डे ने तबले पर तीन ताल की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबले पर उनकी थिरकती उंगलियां जबरदस्त तैयारी और घरानेदार तबला नवाज़ी के दर्शन करा रही थी। आपने तीन ताल में पेशकार, कायदे, रेले, टुकड़े परन और दूरत तीन ताल में गतें प्रस्तुत की और दर्शकों की वाहवाही लूटी। उल्लेखनीय है पंडित किरण देशपांडे के शिष्यों में अनेक प्रतिष्ठित तबला वादक शामिल है। आपके साथ हारमोनियम पर युवा कलाकार मुनी मालवीय ने लहरा दिया। आकाशवाणी भोपाल की कार्यक्रम अधिकारी अनामिका चक्रवर्ती ने आमंत्रित कलाकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी भोपाल के वरिष्ठ उद्घोषक डॉ. अरविन्द सोनी ने किया। 


11 जून को प्रसारण
आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट ने बताया कि दोनो कलाकारों की प्रस्तुतियों का आकाशवाणी भोपाल से 11 जून को प्रात 8.30 बजे सुबह 9.15 बजे दोपहर 1.45 बजे और रात्रि 10.30 बजे प्रसारण किया जाएगा, जिसे श्रोता मीडियम वेव 188.32 मीटर्स अथवा मोबाईल एप् ‘‘न्यूजऑनएअर’’ पर सुन सकते हैं।

...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed