फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The Delhi incident resonated in Bhopal, with Congress and BJP locked in a confrontation over the

Bhopal News: दिल्ली की घटना की गूंज भोपाल तक, AI समिट विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने,झड़प में कई घायल

Sat, 21 Feb 2026 09:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 21 Feb 2026 09:27 PM IST
सार

दिल्ली के AI समिट में हुए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। दोनों पक्षों के बीच झड़प में कई कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी घायल हुए। कांग्रेस ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने प्रदर्शन को देश की छवि से जोड़ा।

विज्ञापन
Bhopal News: The Delhi incident resonated in Bhopal, with Congress and BJP locked in a confrontation over the
पीसीसी के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मध्य प्रदेश की सड़कों तक पहुंच गया है। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यालयों के घेराव का आह्वान किया, जिसके तहत भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ और स्थिति टकराव में बदल गई। युवा मोर्चा के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ता गेट पर एकत्र हो गए थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और पथराव में बदल गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


आमने-सामने आए कार्यकर्ता, हालात बिगड़े
भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में गेट के भीतर और बाहर जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। धक्का-मुक्की के बाद हालात बेकाबू हो गए और लाठी-डंडे चलने तथा पत्थर फेंके जाने की घटनाएं सामने आईं। झड़प में भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हुए। कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोट आई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

भाजपा का आरोप- देश की छवि को ठेस
भाजयुमो नेताओं का कहना है कि दिल्ली में हुआ प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी कार्यक्रम को बाधित करने और देश की छवि खराब करने की कोशिश था। उनका आरोप है कि ऐसे मंच पर किया गया विरोध देश की तकनीकी उपलब्धियों को कमतर दिखाने वाला कदम है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

यह भी पढ़ें-शताब्दी छूटने से बढ़ा सियासी तनाव, तो क्या यह है हेमंत कटारे के इस्तीफे की वजह? जानें पूरा मामला



कांग्रेस का पलटवार-हमले का आरोप
कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले ने आरोप लगाया कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पीसीसी कार्यालय में घुसने की कोशिश की और तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने पहले से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की होती तो हालात नहीं बिगड़ते। कांग्रेस नेताओं ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। वहीं कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार ने कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कांग्रेस नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के कार्यालय का घेराव करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- एमपीपीएससी और विभागों के बीच समन्वय की कमी उजागर, एआरटीओ के 13 पदों पर 26 का चयन!


सियासी तापमान चढ़ा
घटना के बाद भोपाल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर उकसावे और हिंसा का आरोप लगा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली की घटना अब प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ ले चुकी है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।


भाजयुमो के जिला मंत्री की नाक की हड्डी टूटी, यूथ कांग्रेस नेता ICU में भर्ती
दोनों पक्षों के बीच हुए पत्थरबाजी और झड़प में काफी नुकसान हुआ। इस हिंसक टकराव में भाजयुमो के जिला मंत्री मोहित अग्निहोत्री की नाक की हड्डी टूट गई। वहीं कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष गोपिल कोतवाल के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों दलों के करीब आधा दर्जन अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

युवा मोर्चा के सात कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज, दोनों दलों के नेता थाने पहुंचे
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई तोड़फोड़ और झड़प के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सात कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किया है। कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार की शिकायत पर हबीबगंज थाने में प्रमोद राजपूत, स्वनिल वानखेडे, दिव्यरिषि तिवारी, गौतम चौहान, हनी विश्वकर्मा, अजय साहू और प्रमोद राठौर के खिलाफ मामला कायम किया गया। इससे पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे और लगभग दो घंटे तक घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। कांग्रेस का आरोप है कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में कार्यालय घेराव के दौरान हिंसक झड़प हुई। इधर, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने हबीबगंज थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पथराव का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक रामेश्वर शर्मा और श्याम टेलर शामिल रहे। टेलर ने आरोप लगाया कि इंदौर और भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में हिंसा का स्थान नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस देश की छवि धूमिल कर रही: श्याम टेलर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान बना रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस और राहुल गांधी देश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। कांग्रेस को इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
पथराव को लेकर थाने में शिकायत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed