फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Teacher recruitment waiting candidates protest, women cut their hair, men shaved their heads to e

Bhopal News: शिक्षक भर्ती वेटिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, महिलाओं ने बाल काटे,पुरुष ने मुंडन कराकर जताया विरोध

Wed, 29 Oct 2025 06:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 29 Oct 2025 06:44 PM IST
सार

वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 में चयन से वंचित रहे वेटिंग कैंडिडेट्स ने राजधानी भोपाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई महिला अभ्यर्थियों ने अपने बाल काटकर प्रतीकात्मक विरोध जताया, वहीं एक पुरुष अभ्यर्थी ने मुंडन कराकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। 

विज्ञापन
Bhopal News: Teacher recruitment waiting candidates protest, women cut their hair, men shaved their heads to e
वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग कैंडिडेट्स का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 में चयन से वंचित रहे वेटिंग कैंडिडेट्स का आंदोलन बुधवार को राजधानी भोपाल में हाईवोल्टेज रूप में नजर आया। अंबेडकर पार्क में प्रदेशभर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कई महिला अभ्यर्थियों ने अपने बाल काटकर प्रतीकात्मक विरोध जताया, वहीं एक पुरुष अभ्यर्थी ने मुंडन कराकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। अभ्यर्थी नागु सिंह देवड़ा ने कहा, कि हामारी संस्कृत में पिता की मृत्यु के बाद मुंडन किया जाता है, तब बेटा अनाथ कहलाता है। आज मैं खुद को अनाथ महसूस कर रहा हूं, क्योंकि सरकार ने हमें निराश कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


 5000 पद खाली, सरकार ने की सिर्फ 2910 नियुक्तियां
अभ्यर्थियों ने बताया कि सरकार ने वर्ग-1 शिक्षक भर्ती के लिए 8721 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन अब तक केवल 2910 पदों पर ही नियुक्ति की गई है। करीब 5000 पद अभी भी खाली पड़े हैं, जिनमें अधिकतर बैकलॉग वैकेंसी हैं, जबकि फ्रेश पद बहुत कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभ्यर्थियों की ये हैं मांगें
- लोक शिक्षक संचालनाय (DPI) प्रतीक्षा सूची जारी करें।
- सेकेंड काउंसिलिंग में 20 हजार पद बढ़ाकर वेटिंग क्लियर करें।
-जनजातीय विभाग के खाली 17500 पदों में पदवृद्धि कर वेटिंग क्लियर करें।


यह भी पढ़ें-भोपाल सायबर क्राइम ने जारी की चेतावनी, नए मोबाइल फ्रॉड से रहें सावधान, कॉल और OTP हैक कर रहे ठग

75 से 90 अंकों तक स्कोर किया, फिर भी वे वेटिंग लिस्ट में अटके 
अभ्यर्थी मनोज दंडोतिया का कहना है कि शिक्षा विभाग के राजपत्र में 48,000 और जनजाति विभाग के राजपत्र में 10,500 वर्ग-1 शिक्षक पद रिक्त दर्ज हैं। हम मांग कर रहे हैं कि इन खाली पदों पर वेटिंग कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाए। बतादें कि वेटिंग अभ्यर्थियों का यह संघर्ष नया नहीं है। वे पिछले 10–15 बार से भोपाल में प्रदर्शन कर चुके हैं।  कभी धरना, तो कभी दंडवत प्रणाम कर अपनी मांग रखी।

यह भी पढ़ें-एसआईआर से 50 लाख वोटर्स के नाम काटने की साजिश, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

विधानसभा का करेंगे घेराव
अभ्यर्थियों का आरोप है कि इतने शांतिपूर्ण प्रयासों के बावजूद सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे शीतकालीन सत्र में विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed