फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: six year old girl returning home after celebrating Eid crushed by truck died

Bhopal News: ईद मनाकर घर लौट रही छह साल की मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Wed, 02 Apr 2025 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Apr 2025 03:08 PM IST
सार

थाना प्रभारी हरिसिंह वर्मा ने बताया कि छह साल की आमना पिता के साथ सीहोर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां ईद मनाने गई थी। मंगलवार देर रात ट्रक ने दोनों को मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
Bhopal News: six year old girl returning home after celebrating Eid crushed by truck died
सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गुनगा इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची की हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पिता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के समय पिता-पुत्री बैरसिया जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे थे, जबकि ट्रक गल्ला भरने के लिए मंडी की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरिसिंह वर्मा ने बताया कि आमना अली पुत्री सैय्यद जाहिद अली (6) शेरपुरा बैरसिया की रहने वाली थी। सोमवार को वह पिता के साथ सीहोर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां ईद मनाने गई थी। वहां से लौटने के बाद मंगलवार की शाम को वह अपने परिवार के साथ ग्राम रुसल्ली में रहने वाले रिश्तेदार के यहां पहुंची थी। रात करीब ग्यारह बजे पूरा परिवार बैरसिया वापस लौटने के लिए रुसल्ली चौराहे पर साधन का इंतजार कर रहा था। उस वक्त आमना के साथ परिवार को अन्य बच्चे भी थे। इस दौरान भोपाल से बैरसिया की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी आमना अली और उसके पिता मोहम्मद जाहिद अली को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्ची आमना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शराबबंदी का असर काल भैरव पर नहीं, अब ऐसे लगाया जाएगा भोग, जानें क्यों चढ़ाई जाती है शराब?

कपड़े की दुकान चलाते हैं पिता 
हादसे में गंभीर रूप से घायल जाहिद अली का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टीआई वर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना के समय चालक ट्रक लेकर भोपाल से बैरसिया गलला मंडी अनाज भरने के लिए जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाहिद बैरसिया में गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। ईद के मौके पर जाहिद अपनी पत्नी और मासूम बेटी को लेकर सीहोर में रहने वाली बहन के घर गए थे। वहां से अन्य रिश्तेदारों के यहां जाने के बाद घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

ये वीडियो भी देखिए...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed